फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   uma bharti says Hindus will be intolerant talk of building mosque near Ram mandir

राम मंदिर के पास मस्जिद बनने की बात पर हिंदू हो जाएगा ‘असहिष्णु’ : उमा भारती

Sun, 04 Nov 2018 06:57 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
uma bharti says Hindus will be intolerant talk of building mosque near Ram mandir
uma bharti
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। साधु-संतों के साथ नेता भी इस मुद्दे पर खुलकर बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रविवार को कहा कि दुनिया में हिंदू ‘सबसे सहिष्णु’ रहा है, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर की परिधि के आसपास मस्जिद बनने की किसी तरह की बात हिंदुओं को ‘असहिष्णु’ बना सकती है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उमा ने कहा कि कांग्रेस को धर्म के नाम पर देश को बांटने की आदत छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने साथ अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राहुल ऐसा करके अपनी पार्टी के ‘पापों’ का प्रायश्चित कर सकते हैं। उमा ने कहा, ‘मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करती हूं कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर के इर्दगिर्द मस्जिद बनाने की बात कहकर हिंदुओं को ‘असहिष्णु’ बनने पर मजबूर न करें।’ 
विज्ञापन


इसके पीछे केंद्रीय मंत्री ने मदीना और वेटिकन सिटी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब पवित्र शहर मदीना में मंदिर नहीं हो सकता या वेटिकन सिटी में कोई मस्जिद नहीं हो सकती तो अयोध्या में मस्जिद की बात करना पूरी तरह से नाजायज है। अयोध्या मामला आस्था का नहीं बल्कि भूमि के एक टुकड़े का विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी समेत सभी दलों के नेताओं से मंदिर निर्माण में समर्थन की अपील करती हूं। इस मुद्दे पर हमें सभी दलों से समर्थन की जरूरत है। मैं राहुल समेत सभी नेताओं को अपने साथ मंदिर की आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित करती हूं।’ साथ ही उमा ने इस विवाद का हल अदालत के बाहर निकालने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed