सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah says In April 2026 NDA's government will be formed in Tamil Nadu

Tamil Nadu: 'अप्रैल में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी', पुदुक्कोट्टई में BJP की जनसभा में अमित शाह का दावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुदुक्कोट्टई(तमिलनाडु) Published by: लव गौर Updated Sun, 04 Jan 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा करते हुए कहा कि अप्रैल में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी। दरअसल, शाह रविवार (04 जनवरी) को पुदुक्कोट्टई में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने स्टालिन सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

Union Home Minister Amit Shah says In April 2026 NDA's government will be formed in Tamil Nadu
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रविवार (04 जनवरी) को पुदुक्कोट्टई में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए भविष्यवाणी की है कि अप्रैल में तमिलनाडु के अंदर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी।'
Trending Videos
पूरे भारत में तमिलनाडु की सबसे भ्रष्ट सरकार: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आने वाले चुनावों में, भाजपा, एआईएडीएमके और हमारी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर कांग्रेस और डीएमके को आखिरी टक्कर देने के लिए एक मजबूत गठबंधन बनाने जा रही है। डीएमके सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। अगर पूरे भारत में कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है, तो दुर्भाग्य से वह तमिलनाडु में है।'

शाह का डीएमके की वंशवादी राजनीति पर करारा हमला
शाह ने तमिलनाडु की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। तमिलनाडु सरकार का सिर्फ एक ही मकसद है, और वो है मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना। मैं तमिलनाडु के लोगों से कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु में वंशवादी राजनीति का अंत करने का समय आ गया है। मुझे साफ दिख रहा है कि अप्रैल 2026 में एनडीए सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: पोंगल से पहले सीएम स्टालिन की बड़ी सौगात, राशन कार्ड धारकों को ₹3000 नकद; उपहार सेट का भी एलान

स्टालिन की पार्टी ने किया एनडीए के खिलाफ दुष्प्रचार: शाह
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि स्टालिन की पार्टी ने यह दुष्प्रचार शुरू किया है कि एनडीए तमिल भाषा के खिलाफ है। आज मैं तमिलनाडु के लोगों को बताना चाहता हूं कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं, जिन्होंने उम्मीदवारों को आईएएस और आईपीएस परीक्षाएं तमिल भाषा में देने की अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू की है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed