{"_id":"687f79b07319d183bf065cc3","slug":"vice-presidential-poll-nda-has-comfortable-electoral-college-vote-loksabha-rajyasabha-dhankhar-resignation-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vice President Poll: लोकसभा से राज्यसभा तक उपराष्ट्रपति चुनाव में किसका पलड़ा भारी? जानें दोनों सदन का समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vice President Poll: लोकसभा से राज्यसभा तक उपराष्ट्रपति चुनाव में किसका पलड़ा भारी? जानें दोनों सदन का समीकरण
Tue, 22 Jul 2025 05:14 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:14 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति के पद पर होने वाले चुनाव में इस बार नंबर गेम पूरी तरह एनडीए के पक्ष में है। लोकसभा और राज्यसभा में उसकी स्थिति मजबूत है और विपक्ष के पास मुकाबले की ज्यादा गुंजाइश नहीं बची है। ऐसे में यह देखना होगा कि विपक्ष एकजुट होकर कोई प्रतीकात्मक चुनौती देता है या नहीं।
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदीप धनखड़ के सोमवार शाम अचानक स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में सभी की नजरें संसद के नंबर गेम पर टिकी हैं। इस बार के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है क्योंकि दोनों सदनों में उसके पास पर्याप्त संख्या है।
लोकसभा की कुल 543 सीटों में से वर्तमान में बशीरहाट सीट खाली है, जिससे लोकसभा की प्रभावी संख्या 542 हो जाती है। इसमें भाजपा और उसके सहयोगियों यानी एनडीए के पास कुल 293 सांसदों का समर्थन है। यानी लोकसभा स्तर पर एनडीए को बहुमत से काफी ऊपर की स्थिति हासिल है।
राज्यसभा में भी एनडीए की स्थिति मजबूत
राज्यसभा में कुल 245 सीटें होती हैं लेकिन वर्तमान में पांच सीटें खाली हैं। इनमें से चार जम्मू-कश्मीर से हैं और एक पंजाब से, जहां आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने हाल ही में विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था। यानी राज्यसभा की प्रभावी संख्या 240 रह गई है। इनमें एनडीए के पास 129 सांसदों का समर्थन है। यह आंकड़ा तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब इसमें मनोनीत सदस्य भी शामिल होते हैं, जो परंपरागत रूप से सरकार के समर्थन में मतदान करते हैं।
विज्ञापन
कुल 786 में से एनडीए के पास कितने?
उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है। कुल मिलाकर दोनों सदनों की प्रभावी संख्या 786 है और जीत के लिए उम्मीदवार को 394 वोटों की जरूरत होती है। एनडीए के पास इस समय 422 वोट हैं, यानी उसे बहुमत से कहीं अधिक समर्थन हासिल है और उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है, बशर्ते सभी सदस्य मतदान करें।
ये भी पढ़ें- तबीयत खराब या कोई और बात गोविंद सिंह डोटासरा ने क्यों कही ये बड़ी बात!
संविधान के अनुच्छेद 68 और 66 क्या कहते हैं?
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 68 के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद रिक्त होने की स्थिति में चुनाव जितनी जल्दी संभव हो कराया जाना चाहिए। वहीं अनुच्छेद 66(1) बताता है कि यह चुनाव अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (प्रपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन) से होता है और इसमें एकल हस्तांतरणीय मत (सिंगल ट्रांसफरेबल वोट) का प्रयोग किया जाता है। मतदान गुप्त बैलेट द्वारा होता है और मतदाता को प्राथमिकता क्रम देना होता है।
ये भी पढ़ें- कैसे होगा अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव, बाकी चुनावों से कितना अलग? जानें सबकुछ
क्या है सिंगल ट्रांसफरेबल वोटिंग सिस्टम?
यह प्रणाली ऐसी होती है जिसमें मतदाता प्राथमिकता के अनुसार उम्मीदवारों को रैंक करता है। पहली पसंद पर वोटों की गिनती होती है। ऐसे में अगर कोई उम्मीदवार 50% से ज्यादा पहली पसंद के वोट हासिल कर लेता है, तो वह चुन लिया जाता है। अगर नहीं होता, तो सबसे कम वोट पाने वाला उम्मीदवार बाहर हो जाता है, और उसके वोट दूसरी पसंद के अनुसार अगली गिनती में जोड़ दिए जाते हैं। यह प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक कोई उम्मीदवार 50%+1 वोट न हासिल कर ले।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन