{"_id":"62fbc90e4f5910774f24162c","slug":"wbssc-scam-ed-officials-reached-alipore-jail-interrogated-arpita-mukherjee-in-jail-partha-chaterjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBSSC Scam: अलीपुर जेल पहुंचे ईडी के अधिकारी, अर्पिता से जेल में की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WBSSC Scam: अलीपुर जेल पहुंचे ईडी के अधिकारी, अर्पिता से जेल में की पूछताछ
Tue, 16 Aug 2022 10:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:12 PM IST
सार
ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों से 55 करोड़ से अधिक की नकदी, सोना, विदेशी मुद्रा जब्त किया था।
विज्ञापन
SSC स्कैम में फंसे पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी (बाएं)।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक घोटाला में गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी से मंगलवार को अलीपुर महिला जेल में ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि अर्पिता की फ्लैट में जो काली डायरी मिली थी, उसमें से ईडी को कुछ तथ्य मिले हैं, जिसके आधार पर आज अर्पिता से पूछताछ की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी मंगलवार को अदालत के निर्देशानुसार अलीपुर महिला जेल गए और अर्पिता मुखर्जी से पूछताछ की। जेल अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर बजे एक कार से तीन ईडी अधिकारी पहुंचे थे। ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों से 55 करोड़ से अधिक की नकदी, सोना, विदेशी मुद्रा जब्त किया था।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त कई जमीनों व मकानों के दस्तावेज मिले थे। ब्लैक डायरी में जो तथ्य तथा अब तक की जांच में जो जानकारी सामने आई है उन सभी के बारे में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पार्थ चटर्जी ने शुरू से ही दावा करते आ रहे हैं कि जब्त नकदी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे रुपये उनके नहीं हैं। वहीं अर्पिता बार-बार कह रही हैं कि इस रुपये से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी में फ्लैट में रखे गए थे। ईडी को अर्पिता के टालीगंज स्थित फ्लैट में यह डायरी मिली थी जिसमें कई अहम राज होने की बात कही जा रही हैं।