{"_id":"62f13d480dfd1b2dae0d7c08","slug":"wbssc-scam-partha-chaterjee-spending-day-night-sitting-on-cot-suddenly-arrived-on-monday-in-the-canteen-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBSSC Scam: पार्थ खाट पर बैठकर काट रहे हैं दिन-रात, सोमवार को अचानक पहुंचे कैंटिन और...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WBSSC Scam: पार्थ खाट पर बैठकर काट रहे हैं दिन-रात, सोमवार को अचानक पहुंचे कैंटिन और...
Mon, 08 Aug 2022 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:13 PM IST
सार
जेल सूत्रों के मुताबिक रोजाना उनकी जांच हो रही है। वे जमीन पर बैठ नहीं पाते। इसलिए उनके अनुरोध पर जेल प्रशासन ने उन्हें एक खाट दे दी है।
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के प्रेसिडेंसी जेल में बंद बंगल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को का वजन बहुत होने के कारण जेल प्रशासन ने एक खाट दे दी है। वे अब उस पर बैठकर और सोकर दिन गुजार रहे हैं। उनका वजन बहुत ज्यादा है, इसलिए वे जमीन पर बैठ नहीं पाते।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार को अचानक पार्थ जेल की कैंटिन में पहुंच गए, जेब से पैसे निकाले और चप-बैगुनी का आर्डर दिया और आराम से खाया। उल्लेखनीय है कि पार्थ चटर्जी को जेल मैन्यू के अनुसार ही खाना दिया जा रहा है। सुबह चाय-बिस्कुट, दोपहर को चावल-दाल और सब्जी दिया जा रहा है, लेकिन उनका मन रोजाना के खाने के इतर कुछ और खाने का किया, तो सोमवार को जेल की कैंटिन में पहुंच गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पार्थ चटर्जी लजीज व्यंजन खाने के काफी शौकीन हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक रोजाना उनकी जांच हो रही है। वे जमीन पर बैठ नहीं पाते। इसलिए उनके अनुरोध पर जेल प्रशासन ने उन्हें एक खाट दे दी है। उसी पर सोते हैं और बैठकर दिन काट रहे हैं। उनकी सारी गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया जा रहा है। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर उनके सेल के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, वे सारा दिन सोकर गुजार रहे हैं।
विज्ञापन