{"_id":"62ed14bc799e0e294d265cbc","slug":"wbssc-scam-partha-chatterjee-no-special-introduction-to-arpita-mukherjee-money-received-her-flat-is-not-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBSSC Scam: पार्थ चटर्जी बोले- अर्पिता से खास परिचय नहीं, उनके फ्लैट से मिले पैसे मेरे नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WBSSC Scam: पार्थ चटर्जी बोले- अर्पिता से खास परिचय नहीं, उनके फ्लैट से मिले पैसे मेरे नहीं
Fri, 05 Aug 2022 06:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 05 Aug 2022 06:31 PM IST
सार
ईडी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को मंत्री पार्थ और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को आमने-सामने बिठाकर सवाल-जवाब किए गए।
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी ईडी हिरासत में हैं। दोनों को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में पार्थ चटर्जी ने बयान में कहा है कि अर्पिता के साथ उनके कोई करीबी रिश्ते नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
ईडी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को मंत्री पार्थ और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को आमने-सामने बिठाकर सवाल-जवाब किए गए। एक अधिकारी ने अर्पिता की ओर इशारा करते हुए पार्थ से पूछा कि क्या आप इन्हें जानते हैं? जवाब में पार्थ ने कहा कि नहीं, ज्यादा नहीं जानता। उनके पास कई लोगों का आना-जाना लगता है। इन सभी को जिस तरह से जानते हैं अर्पिता संग उनकी पहचान भी कुछ वैसी ही है।
विज्ञापन
इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या अर्पिता और उनके बीच कभी कोई नजदीकी रिश्ता रहा है? मंत्री का जवाब दिया कि नहीं। नाकतला उदयन संघ के पूजा पंडाल में उन्हें देखा था और वहीं मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें इसकी जानकारी है कि अर्पिता के घर से बड़ी मात्रा में पैसों की बरामदगी हुई है? पार्थ ने कहा कि हां, सुना है। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या ये पैसे उनके हैं? उन्होंने इसे नकारते हुए कहा कि बिल्कुल भी नहीं और ये किनके पैसे हैं उसकी भी उन्हें कोई खबर नहीं है। हैरानी की बात यह है कि पिछले दिनों ही अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 जीवन बीमा पॉलिसियों का पता चला है और इन सभी में नॉमिनी पार्थ चटर्जी है।