सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   weather has taken a turn across the country including North India with alerts issued for rain and strong winds

Weather Updates: उत्तर भारत समेत देशभर में मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर भारत और देश के कई हिस्सों में गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और गरज-चमक, और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मंगलवार से नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम को और प्रभावित करेगा।

weather has taken a turn across the country including North India with alerts issued for rain and strong winds
मौसम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर भारत और देश के कई हिस्सों में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग (आईएमडी) की जानकारी के अनुसार, कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

Trending Videos


हिमालयी क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी राज्यों का मौसम प्रभावित करेगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UN: 'इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में माहिर है हमारा पड़ोसी', यूएन में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम का हाल

बात अगर पूर्वी और मध्य भारत की करें तो झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार में अलग-अलग दिनों में बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 17 से 19 मार्च के बीच महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 18 और 19 मार्च को कोंकण और गोवा में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इतना ही नहीं दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- Indian Ships Via Hormuz: आज गुजरात पहुंचेगा नंदा देवी जहाज, यूएई से सुरक्षित भारत आ रहा जग लाडकी; जानिए अपडेट

अब जानिए राष्ट्रीय राजधानी का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 18 मार्च की रात के आसपास हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed