सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   weather today temperature rise heat waves in himachal rajasthan

Weather: मार्च की शुरुआत में ही चढ़ने लगा पारा, हिमाचल में लू और राजस्थान-गुजरात में गर्म हवा की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Tue, 10 Mar 2026 06:34 AM IST
विज्ञापन
सार

मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई राज्यों में तापमान चढ़ गया है और गर्म हवाएं और लू की स्थिति बन गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवाती परिस्थिति बनने से आंधी तूफान आने की भी आशंका है। जानिए देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

weather today temperature rise heat waves in himachal rajasthan
मार्च में ही भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। जहां उत्तर और पश्चिम में तापमान बढ़ने के साथ लू (हीटवेव) की स्थिति बनने लगी है, वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Trending Videos


हिमाचल प्रदेश में लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भीषण लू की चेतावनी दी है, जबकि राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ और गुजरात के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। इस साल मार्च की शुरुआत में ही राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को हैरान कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में धूप इतनी तेज महसूस हो रही है कि मौसम अप्रैल जैसा लगने लगा है। आमतौर पर मार्च में तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है, लेकिन इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस समय के लिए सामान्य से अधिक माना जा रहा है।

कई राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक
मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में लू या हीटवेव की स्थिति बन सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आज भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में विदर्भ, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, उत्तर गुजरात और मराठवाड़ा में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है, जिससे हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसका असर मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी सक्रिय है, जिसके कारण ऊपरी वायुमंडल में तेज हवाएं चल रही हैं। इसका असर पहाड़ी इलाकों पर पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में आंधी तूफान की आशंका
पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो असम और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर लगभग 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड के ऊपर से होकर गुजर रही है। इससे पूर्वी हिस्सों में बादल बनने और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed