{"_id":"6981d8858bb975a0630e0303","slug":"west-bengal-assembly-elections-2026-mamata-banerjee-declare-tmc-no-alliance-with-congress-rahul-gandhi-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने दिखाया कांग्रेस को 'ठेंगा', कहा- किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी TMC","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने दिखाया कांग्रेस को 'ठेंगा', कहा- किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी TMC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम दलों का अब बहुत ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आता है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में उनका संगठनात्मक आधार अभी भी बना हुआ है। पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस और वाम दलों ने गठबंधन के जरिए अपनी राजनीतिक उपस्थिति बनाए रखने की कोशिश की है। हालांकि, इसका कोई सियासी फायदा पार्टियों को नहीं मिला है।
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलावर को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बाकी सभी सियासी दल टीएमसी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
ममता बनर्जी के इस फैसले को कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया ब्लॉक बनाया है। इनमें कांग्रेस के साथ ही टीएमसी भी शामिल है। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने कांग्रेस को सीधे तौर पर सियासी ठेंगा दिखा दिया है।
ये भी पढ़ें: NASA Mission Postponed: हाइड्रोजन लीक या कुछ और? किस वजह से नासा ने टाला आर्टेमिस-II चांद मिशन, जानें सबकुछ
कांग्रेस की उम्मीदों को झटका
बीते जनवरी महीने में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी (पश्चिम बंगाल) के चेयरमैन बीके हरिप्रसाद ने कहा था कि स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई। उन्होंने बताया था कि पार्टी हाईकमान जल्द ही पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेतृत्व के साथ बैठक करेगा ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को फाइनल किया जा सके। माना जा रहा था कि कांग्रेस को टीएमसी के साथ गठबंधन की उम्मीद थी।
ये भी पढ़ें: RSS on UGC: 'समाज की एकता सर्वोपरि, इसे बनाए रखने के लिए हर कदम जरूरी'; घमासान के बीच आरआरएस का बड़ा संदेश
2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किया था कैसा प्रदर्शन?
अन्य वीडियो
Trending Videos

- 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।
- हालांकि, पार्टी 294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
- वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल की राजनीति मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर केंद्रित है।
- 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा ने राज्य में अपना संगठन विस्तार किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली।
- वहीं 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरा।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन