सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: ED raid, teacher recruitment scam, Partha Chatterjee, Arpita Mukherjee, 20 Crore Cash, TMC Minist

बंगाल में ईडी के छापे : ममता के मंत्री की करीबी के घर मिले 20 करोड़, भाजपा नेता बोले- ये तो बस ट्रेलर है

अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 23 Jul 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

ईडी की एक और टीम पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची। केंद्रीय बल के जवान उनके आवास के बाहर मौजूद थे। एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में पार्थ चटर्जी से पूछताछ की गई। छापेमारी के दौरान मंत्री की करीबी सहयोगी के घर नोटों का अंबार मिला है।

West Bengal: ED raid, teacher recruitment scam, Partha Chatterjee, Arpita Mukherjee, 20 Crore Cash, TMC Minist
ईडी के छापे में बरामद कैश और पार्थ चटर्जी के साथ अर्पिता मुखर्जी। - फोटो : Twitter : @SuvenduWB
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के दो मंत्रियों के 13 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान एक मंत्री की करीबी सहयोगी के घर से करीब 20 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसकी जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें 500 और 2000 रुपये के नोटों का अंबार दिखाई दे रहा है। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने शुक्रवार को राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी और कूचबिहार जिले के मेखलीगंज में परेश चंद्र अधिकारी के आवास पर छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। ईडी के सूत्रों के अनुसार एजेंसी के कम से कम सात से आठ अधिकारी सुबह करीब साढ़े आठ बजे चटर्जी के आवास नकतला पहुंचे।

पार्थ चटर्जी अभी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हैं, वह उस समय शिक्षा मंत्री थे, जब यह कथित घोटाला हुआ था। सीबीआई दो बार उनसे पूछताछ कर चुकी है। पहली बार 25 अप्रैल को और दूसरी बार 18 मई को पूछताछ की गई थी। पश्चिम बंगाल के शिक्षा राज्यमंत्री अधिकारी से भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा उनकी बेटी स्कूल शिक्षक की अपनी नौकरी गंवा चुकी हैं।

मंत्री की करीबी सहयोगी के घर मिले 20 करोड़ रुपये
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी ईडी ने छापा मारा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान ईडी ने करीब 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें 500 रुपये और 2000 रुपये के नोटों का एक बड़ा पहाड़ देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्पिता के अलावा ईडी ने कई और ठिकानों पर छापे मारे हैं। इस सूची में मंत्री पार्थ चैटर्जी, माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम शामिल बताए गए हैं। 

सुवेंदु ने ट्वीट की तस्वीर, दिखा नोटों का अंबार
उधर, इस संबंध में बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में नोटों के अंबार की तस्वीर भी साझा की है। सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट में लिखा है कि ईडी ने एसएससी घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। सूत्रों का दावा है कि राज्य सरकार के शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय चिह्न छपे हुए लिफाफों में भी नकदी मिली है। सुवेंदु अधिकारी ने इसके बाद दो और ट्वीट किए इनमें से एक में उन्होंने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अर्पिता मुखर्जी के साथ खींची गई एक तस्वीर साझा की। वहीं इसके बाद के ट्वीट में उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ये तो बस ट्रेलर है, फिक्चर अभी बाकी है।



शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के यहां भी छापा
ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता के जादवपुर इलाके में पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के आवास पर भी छापामारी की। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की सिफारिशों पर सरकार प्रायोजित व सहायता प्राप्त स्कूलों में समूह सी और डी के कर्मचारियों व शिक्षकों की भर्ती में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है।

भाजपा का वार
भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, टीएमसी नेताओं और उनके करीबी लोगों ने लाखों योग्य युवाओं को ठगा और अपात्रों को नौकरियां बांटी। सीबीआई और ईडी सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

देर रात पार्थ चटर्जी के घर पहुंची ईडी की एक और टीम
जानकारी के अनुसार, ईडी की एक और टीम पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची। केंद्रीय बल के जवान उनके आवास के बाहर मौजूद थे। एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में पार्थ चटर्जी से पूछताछ जारी थी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed