सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHC: 'India is a cultural superpower, where values are taught'- India's Permanent Ambassador

WHC: 'भारत सांस्कृतिक महाशक्ति, जहां सिखाए जाते हैं संस्कार'; यूनेस्को में भारत के स्थायी राजदूत का बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 23 Jul 2024 05:12 AM IST
सार

यूनेस्को में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने भारत की सांस्कृतिक महाशक्ति के बारे में बताया।

विज्ञापन
WHC: 'India is a cultural superpower, where values are taught'-  India's Permanent Ambassador
यूनेस्को में भारत के राजदूत - फोटो : एएनआई

विस्तार

विश्व धरोहर समिति को यूनेस्को में भारत के राजदूत ने अपने देश के बारे में बातया। जिसमें उन्होंने विश्व विकास और विरासत के लिए भारत के संदेश को बताया। उन्होंने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक महाशक्ति है। संस्कृत से संस्कृति, संस्कृति से संस्कार और संस्कार से संस्कार सिखाए जाते हैं। दुनिया को भारत का संदेश विकास और विरासत है।
विज्ञापन


विश्व धरोहर समिति के सत्र का उद्धाटन रविवार को दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। यह कार्यक्रम 21 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित हो रहा है। विश्व धरोहर समिति को विश्व धरोहर से संबंधित सभी मामलों का प्रबंधन करने और विश्व धरोहर सूची में अंकित किए जाने वाले स्थलों पर निर्णय लेने का काम सौंपा जाता है। यूनेस्को में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने कहा भारत एक सांस्कृतिक महाशक्ति है। संस्कृत से संस्कृति, संस्कृति से संस्कार और संस्कार से संस्कार सिखाए जाते हैं। दुनिया को भारत का संदेश विकास और विरासत है। उन्होंने कहा कि भारत में होने वाली यह विश्व धरोहर समिति हर भारतीय परिवार का हिस्सा है। यह सभी का प्रतिनिधित्व करती है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत की विरासत सिर्फ इतिहास नहीं बल्कि विज्ञान भी है। विशाल वी शर्मा के अनुसार रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में हुआ। तब मंदिर की नींव शॉक-एब्जॉर्बिंग तकनीक पर बनाई गई थी। मूर्तियों को कठोर डालराइट चट्टान से तैयार किया गया, यह तकनीक भारत के अलावा कहीं और नहीं मिल सकती। यह प्राचीन भारतीय तकनीक का एक उदाहरण है। राजदूत ने यह भी कहा कि ये स्मारक हमारे पूर्वजों द्वारा बनाए गए हैं। हम सिर्फ इसके संरक्षक हैं, और हमें इसे अपने भविष्य के लिए बचाना है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को इस तरह के स्मारकों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना होगा। क्योंकि ये कोहिनूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शर्मा ने इस दौरा विश्व धरोहर समिति के लिए केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कि आज दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और केंद्र सरकार के उस रास्ते के कारण आगे बढ़ रहे हैं। पीएम ने कल क्षमता निर्माण के लिए 1 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है। हम उसे ग्लोबल साउथ के लिए करेंगे और दूसरे देशों की मदद करेंगे। विश्व धरोहर समिति के इस 46 वें सत्र कं उद्घाटन के मौके पर शर्मा  ने कहा कि आज दुिनया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, उसकी वह से।


वहीं पीएम ने क्षमता निर्माण के लिए 1 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की। हम उसे ग्लोबल साउथ के लिए काम रेंेऔर दूसरे देशों की भी मदद करेंगे।

समिति में सीएम मोदी ने यभी भी कहा कि भारत वैश्विक धरोहरों के संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानता है। इसलिए वह न केवल भारत में बल्कि वैश्विक दक्षिण के देशों में भी  धरोहरों के संरक्षण के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। भारत वैश्विक धरोहरों के संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानता है, इसलिए वह न केवल भारत में बल्कि वैश्विक दक्षिण के देशों में भी धरोहरों के संरक्षण के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। उन अनुदानित धन का उपयोग क्षमता निर्माण, तकनीकी सहायता और विश्व धरोहर प्रबंधन में एक प्रमाणपत्र कार्यक्रम भी शुरू किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed