सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   who is odisha congress mla sofia firdous cross voting in rajya sabha election for bjp

Rajya Sabha: कौन हैं सोफिया फिरदौस? कांग्रेस की बागी विधायक, जिन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को दिया वोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Tue, 17 Mar 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

ओडिशा कांग्रेस के तीन विधायकों ने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की, जिसके चलते भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई और कांग्रेस-बीजद के संयुक्त उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। 

who is odisha congress mla sofia firdous cross voting in rajya sabha election for bjp
सोफिया फिरदौस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में ओडिशा में बड़ा खेला हो गया। दरअसल यहां कांग्रेस के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में वोट दिया। इसके चलते ओडिशा में कांग्रेस बीजद के संयुक्त उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। ओडिशा में चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव हुए, जिनमें से भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। एक सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जीते और एक सीट बीजद के खाते में गई।
Trending Videos


पहले ही बागी तेवर दिखा चुकीं थीं सोफिया फिरदौस
सोफिया फिरदौस के अलावा भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने वाले कांग्रेस विधायक रमेश जेना, दशरथी गोमांगो शामिल हैं। सोफिया फिरदौस ने राज्यसभा चुनाव में बीजद के उम्मीदवार का समर्थन करने के पार्टी के फैसले से सवाल भी उठाए थे। सोफिया फिरदौस ने उम्मीदवार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बीजद के उम्मीदवार हैं तो वे साझा उम्मीदवार कैसे हो सकते हैं। अगर आज ओडिशा में कांग्रेस पार्टी की यह हालत है, उसकी वजह बीजद ही है। सोफिया फिरदौस ने पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी आगे बढ़ते हुए सभी को साथ लेकर नहीं चल रही है और इस वजह से हर कोई निराश महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं सोफिया फिरदौस
सोफिया फिरदौस, ओडिशा की बाराबती-कटक विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे मोहम्मद मोकीम की बेटी हैं। मोकिम ओडिशा के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी मेट्रो ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। सोफिया फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और वे अपने पिता की कंपनी में बतौर निदेशक काम कर चुकी हैं। फिरदौस साल 2024 में बाराबती-कटक सीट से भाजपा के पीसी महापात्रा को हराकर विधायक चुनी गईं। दरअसल धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत ने मोहम्मद मोकीम को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहरा दिया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मोहम्मद मोकीम की बेटी सोफिया फिरदौस को टिकट दिया और वह ओडिशा विधानसभा की पहली मुस्लिम महिला विधायक चुनी गईं।

साल 2023 में सोफिया फिरदौस को कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) के भुवनेश्वर चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। वह CREDAI की महिला विंग के लिए ईस्ट जोन कोऑर्डिनेटर के रूप में भी काम करती हैं। वह INWEC इंडिया की मुख्य सदस्य हैं। उनकी शादी उद्यमी शेख मेराज उल हक से हुई है।

बीजद के भी दो विधायकों ने की बगावत
तीन कांग्रेस विधायकों के साथ ही बीजद के भी दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिनमें देवी रंजन त्रिपाठी और सोविक बिस्वाल शामिल हैं। देवी रंजन त्रिपाठी ने कांग्रेस के साथ संयुक्त उम्मीदवार उतारने से नाराज होकर क्रॉस वोटिंग करने की बात कही। वहीं सोविक बिस्वाल की पत्नी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनके पति को पार्टी में अपमानित और नजरअंदाज किया जा रहा है। बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया। पटनायक ने कहा कि जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, उनका आपराधिक रिकॉर्ड है और वे जेल जा चुके हैं।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed