{"_id":"68a1e8b945cd1223220e5888","slug":"who-s-giving-my-mother-answers-sunjay-kapur-s-sister-mandhira-seeks-reasons-behind-his-death-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunjay Kapur: 'मेरी मां को कौन देगा जवाब?' संजय कपूर की मौत पर बहन मंधिरा के सवाल; जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sunjay Kapur: 'मेरी मां को कौन देगा जवाब?' संजय कपूर की मौत पर बहन मंधिरा के सवाल; जानें क्या है पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
मंधिरा कपूर ने बताया कि '13 दिनों के भीतर हमारे हाथ से सब छीन लिया गया। हमने किसी पर कानूनी आरोप नहीं लगाया, बस समय मांगा था। लेकिन कानूनी कार्रवाई सोना कॉमस्टार की तरफ से शुरू हुई। हमने तो कंपनी पर कोई इल्जाम नहीं लगाया।'
मंधिरा कपूर स्मिथ ने संजय कपूर की मौत पूछा सवाल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
सोना कॉमस्टार के पूर्व चेयरपर्सन स्व. संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर स्मिथ ने अपने भाई की अचानक हुई मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंधिरा ने कहा, 'मेरी मां (रानी कपूर) रोज पूछती हैं- कैसे हुआ यह सब? उनका आखिरी हेल्थ चेकअप कब हुआ था? क्या उन्होंने दिल की जांच करवाई थी? मेरी मां को कौन जवाब देगा? मेरे लिए वह भाई थे और मेरी मां के लिए बेटा। हमें जवाब चाहिए।'
यह भी पढ़ें - Maharashtra: तहसीलदार को सरकारी कुर्सी पर बैठकर गाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वायरल; आयुक्त ने किया निलंबित
परिवार की पीड़ा और नाराजगी
मंधिरा ने कहा कि संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां और परिवार को दरकिनार किया गया। 'मेरी मां ने सिर्फ इतना कहा था कि हमारे नाम डाल दीजिए (श्रद्धांजलि संदेश में), लेकिन कहा गया कि यह सोना कंपनी ने किया है। उन्होंने कहा, यह ठीक नहीं है। मेरे पिता ने कंपनी बनाई, परिवार ने खून-पसीना दिया। आज हमें पराया बना दिया गया है। न शोक संदेश में नाम, न कोई मान-सम्मान। यह गलत है।'
'मां को शोक मनाने दो'
उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'हमने सिर्फ भाई नहीं खोया, सब कुछ खो दिया। मेरी मां 80 साल की हैं। क्या उन्हें अपने बेटे का शोक मनाने का हक नहीं है?' मंधिरा का कहना है कि उनकी मां रानी कपूर को कम से कम एक नॉन-एक्जीक्यूटिव बोर्ड पद मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Naveen Patnaik Health: 78 वर्षीय पूर्व सीएम नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती, पिछले महीने मुंबई में हुई थी सर्जरी
कंपनी की ओर से जवाब
सोना कॉमस्टार का कहना है कि रानी कपूर 2019 से कंपनी में किसी भी तरह से सक्रिय नहीं हैं। हालांकि, रानी कपूर ने बोर्ड को लिखे पत्र में दावा किया है कि वह अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की संपत्ति की इकलौती उत्तराधिकारी हैं और सोना ग्रुप व सोना कॉमस्टार की बहुसंख्यक शेयरधारक भी हैं। गौरतलब है कि संजय कपूर का निधन 12 जून को ब्रिटेन में हुआ था। उनकी उम्र सिर्फ 53 साल थी।
Trending Videos