फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यसभा में आज भी पेश नहीं हो सका तीन तलाक बिल, हंगामे के बाद सदन स्थगित

Mon, 31 Dec 2018 10:49 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 31 Dec 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Winter Session Live : Meeting of opposition parties underway in Ghulam Nabi Azad's chamber
राज्यसभा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:30 PM, 31-Dec-2018
तीन तलाक बिल पर हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 2 जनवरी, 2019 तक स्थगित।
 

 
02:12 PM, 31-Dec-2018
तीन तलाक बिल पेश होने से पहले ही राज्यसभा में सत्ता और विपक्ष में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष बिल को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजने पर अड़ा है जिसे सत्तापक्ष मानने को तैयार नहीं है। बढ़ते हंगामे को देखकर डिप्टी स्पीकर हरिवंश ने सदन को दोबारा स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
02:10 PM, 31-Dec-2018
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने तीन तलाक पर कहा, 'यह इतना महत्वपूर्ण बिल है जो सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर करोड़ों लोगों की जिंदगी को प्रभावित करेगी। इसे सिलेक्ट कमेटी के पास भेजे बिना पास नहीं किया जा सकता।'
 
01:10 PM, 31-Dec-2018
राज्यसभा में तृणमूण कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, 'सभी विपक्षी पार्टियों ने सर्वसम्मति से इस बात का फैसला लिया है कि बिल को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए।'
 
02:06 PM, 31-Dec-2018
राज्यसभा की कार्यवाही हुई शुरू। विपक्ष ने विधेयक को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग की।
12:49 PM, 31-Dec-2018
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन तलाक पर कहा, 'पार्टी ने पहले ही अपना पक्ष साफ कर दिया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 PM, 31-Dec-2018
तीन तलाक पर बीजद के प्रसन्ना आचार्य ने कहा, 'उच्चतम न्यायालय ने जो भी फैसला दिया है हम उससे सहमत हैं। इस विधेयक को पास होना चाहिए लेकिन विधेयक में कुछ दोष हैं जिन्हें दूर किया जाना चाहिए। हम चाहते हैं कि यह विधेयक जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी पास हो मगर कुछ सुधार के बाद।'
 
12:49 PM, 31-Dec-2018
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने तीन तलाक को लेकर कहा, 'इस विधेयक को लेकर भाजपा हमारे घरों में घुस रही है। इससे हमारी पारिवारिक जिंदगी के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। इसके अलावा इससे आर्थिक रूप से महिलाओं और पुरुषों के लिए अधिक समस्याएं होंगी। मैं शाटी टूटने की परिस्थिति से गुजरी हूं और मुझे लगता है कि शादी टूटने के बाद महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा टूट जाती हैं। जब हम मुस्लिमों के लिए आरक्षण की मांग करते हैं तो भाजपा इसे धार्मिक तर्ज पर खारिज कर देती है। लेकिन जब इस तरह के कानून की बात आती है, तो वे संसद तक भागते हैं।'
 
12:27 PM, 31-Dec-2018
उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में सोमवार को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुयी। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस सदस्य डेरेक ओ ब्रायन, सपा के रामगोपाल यादव, राजद के मनोज झा और आप के संजय सिंह सहित अन्य दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड तीन तलाक विधेयक पर वोटिंग के दौरान सदन से गैरहाजिर रह सकती है। यह भाजपा के लिए झटका है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed