सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Working Congress President Sonia Gandhi will hold the Special program on Rajiv Gandhi Birthday

राजीव गांधी का जन्मदिन इस बार कांग्रेस के लिए होगा खास, सोनिया गांधी पार्टी में फूकेंगी नई जान

अमित शर्मा, अमर उजाला Published by: अमित शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Working Congress President Sonia Gandhi will hold the Special program on Rajiv Gandhi Birthday
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पार्टी में एक बार फिर से नई ऊर्जा फूंकने के लिए तैयार सोनिया गांधी ने चुनावी मोड में आने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस पार्टी आगामी 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में दिल्ली और हरियाणा के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

Trending Videos

राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस (20 अगस्त) के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई स्वयं सोनिया गांधी करेंगी। इसे हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक भी आयोजित की जा रही है। इस बैठक में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की सम्भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी को एकजुट करने की कोशिश

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी इस कार्यक्रम के जरिये पार्टी को एक बार फिर से एकजुट करने का प्रयास करेंगी। गौरतलब है कि इस समय हरियाणा और दिल्ली दोनों प्रदेशों के संगठन में आपसी तनातनी चरम पर है। शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली में जहां पार्टी की गतिविधियां शून्य हुई पड़ी हैं, वहीं हरियाणा में नेताओं की आपसी तनातनी से पार्टी के कामकाज पर असर पड़ रहा है।


पार्टी को आशंका है कि इसका असर आगामी चुनाव परिणामों पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि इन राज्यों में पार्टी के प्रचार की कमान स्वयं सोनिया गांधी ने उठाने का फैसला कर लिया है। सोनिया गांधी के आगे आ जाने से पार्टी नेताओं की गुटबाजी पर पूरी तरह विराम लगने की संभावना है।

1998 में हरियाणा से की थी शुरुआत

बताते हैं कि 1998 में पार्टी के चुनाव प्रचार के स्टार कैंपेनर के रूप में उन्होंने हरियाणा से ही अपनी यात्रा शुरू की थी, जिसके बाद कांग्रेस लगातार दो बार सत्ता में रही थी। इस बार हरियाणा में पार्टी का मुकाबला मनोहर लाल खट्टर सरकार से होना है जो दूसरी बार जनता का विश्वास जीतने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed