{"_id":"67c836e8db2e2963560d3fa1","slug":"your-mangalsutra-remarks-have-come-true-women-forced-to-mortgage-ornaments-kharge-slams-pm-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'आपका मंगलसूत्र वाला बयान सच हो रहा है, महिलाएं गहने गिरवी रखने को मजबूर', पीएम मोदी पर खरगे का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'आपका मंगलसूत्र वाला बयान सच हो रहा है, महिलाएं गहने गिरवी रखने को मजबूर', पीएम मोदी पर खरगे का तंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री पर गोल्ड लोन में बढ़ोतरी को लेकर हमला बोला और कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 'मंगलसूत्र चोरी' के बारे में उनकी टिप्पणी सच साबित हुई है, क्योंकि उनके शासन में महिलाओं को अपने सोने के गहने गिरवी रखने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
पीएम मोदी पर खरगे ने कसा तंज
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आपका मंगलसूत्र वाला बयान सच साबित हो रहा है, क्योंकि देश में महिलाएं अपने गहने गिरवी रखने के लिए मजबूर हो रही हैं। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि, अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कांग्रेस 'मंगलसूत्र' छीन लेगी और लोगों के धन का फिर से बंटवारा करेगी। मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि 2019 से 2024 के बीच चार करोड़ महिलाओं ने अपना सोना गिरवी रखकर 4.7 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया। उन्होंने कहा कि 2024 में महिलाओं की तरफ से लिए गए कुल कर्ज में से 38 फीसदी गोल्ड लोन के जरिए लिए गए हैं।
'एक साल में गोल्ड लोन में 71.3 फीसदी की बढ़ोतरी'
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि फरवरी 2025 में आरबीआई के आंकड़ों से पता चला कि एक साल में गोल्ड लोन में 71.3 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है। खरगे ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'नरेंद्र मोदी जी, आपने 'मंगलसूत्र चोरी' की बात कही थी। अब वह सच हो गई है। आपके राज में महिलाओं को अपने सोने के गहने गिरवी रखने पर मजबूर होना पड़ा है। पहले आपने नोटबंदी करके महिलाओं के 'स्त्री-धन' को गायब कर दिया, अब महंगाई और घरेलू बचत में कमी के कारण उन्हें अपनी सबसे कीमती चीज यानी अपने आभूषण गिरवी रखने पर मजबूर होना पड़ रहा है।'
'मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत खराब की'
खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत इतनी खराब कर दी है कि दोपहिया वाहन खरीदने वाले मध्यम वर्ग के परिवार अब अपना कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। उन्होंने दावा किया कि बढ़ते कर्ज को देखते हुए दोपहिया वाहन फाइनेंसर 2019 के बाद पहली बार कर्ज देने में कटौती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 75 फीसदी लोग लोन लेकर दोपहिया वाहन खरीदते हैं ताकि धीरे-धीरे उसे चुका सकें, लेकिन वित्तीय संकट इतना गंभीर है कि पिछले साल की तुलना में सितंबर 2024 तक करीब 2 लाख करोड़ रुपये का लोन अभी भी बकाया है, जिसमें एक साल में 40,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। खरगे ने कहा कि फरवरी 2025 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 6 फीसदी की गिरावट आई है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X