सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   vegetable capsules will be available

vegetable capsules : अब सब्जी खाने की बजाय सीधा निगलो!

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 May 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
vegetable capsules will be available
डेमो इमेज
विज्ञापन
फिल्म धनवान में आपने अभिनेता अजय देवगन द्वारा अभिनेत्री करिश्मा कपूर को बीमार होने पर गाजर और मूली के टुकड़े गाजरोमाइसिन, मूलीमाइसिन कहकर देते हुए देखा होगा, लेकिन अब ये सच होने जा रहा है।
Trending Videos


दरअसल, कोटा के कृषि विश्वविद्यालय ने ऐसे कैप्सूल तैयार किए हैं जिनमें सब्जियों के सारे गुण आपको मिलेंगे। ये कैप्सूल फायदा भी उतना ही करेंगे जितना कि आप सब्जी खाने के बाद पाते हैं। अमूमल ये देखने को मिलता है कि आजकल बच्चे—बड़े तेज मसालों की सब्जी के लालच में गुणकारी और पौष्टिक सब्जियों से दूर भागते हैं। ऐसे में उनके शरीर में जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कृषि विश्वविद्यालय कोटा से सम्बद्ध कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) बोरखेड़ा ने गाजर, मैथी, आंवला, सेंजना और क्विनोआ के कैप्सूल तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैप्सूल्स की लॉन्चिंग 24 मई से कोटा में शुरू होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम—2017) में की जाएगी। बताया जा रहा है कि कमजोर व्यक्तियों के साथ ही सामान्य रूप से स्वस्थ व्यक्ति भी प्रोटीन—विटामिन से भरे इन कैप्सूल का उपयोग कर सकते हैं। कोटा कृषि विश्वविद्यालय की एसोसिएट डायरेक्टर(प्रसार) डॉ.ममता तिवारी का कहना है कि जल्द ही इन कैप्सूल्स का पेटेंट कराया जाएगा, जिसके बाद इनका प्रोडक्शन शुरू करने की योजना है।

 गौरतलब है कि गाजर में विटामिन—ए, सेंजना की फलियां भरपूर कैल्शियम, आंवला विटामिन—सी और क्वीनोआ में विटामिन—बी6 व विटामिन—ई की भरपूर मात्रा होती है। ये विटामिन्स हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed