फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rto kathua issued notice on overcharging

ओवरचार्जिंग करने वाले कामर्शियल वाहन आपरेटरों को चेतावनी, आरटीओ कठुआ ने जारी किया नोटिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Rto kathua issued notice on overcharging
कठुआ। कठुआ में क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद कई लोग प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई गई सार्वजनिक बसों की जगह निजी टैक्सी से घरों को लौट रहे हैं। इसी बीच प्रशासन के पास लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि निजी कामर्शियल टैक्सी या वाहन आपरेटर लोगों ने ओवरचार्जिंक कर मुनाफाखोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए आरटीओ कठुआ डॉ राज कुमार थापा ने चेतावनी जारी कर दी है। टैक्सी या वाहन आपरेटरों को ऐसा न करने की हिदायत देते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। आरटीओ कठुआ डॉ राज कुमार थापा ने बताया कि कठुआ से क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद कई लोग अपने गृह जिलों में जाने के लिए निजी टैक्सी किराए पर ले रहे हैं लेकिन शिकायत मिल रही है कि इस ऐवज में उनसे कइ गुणा अधिक किराया वसूला जा रहा है जो नियमों के खिलाफ है। ऐसे में दो टूक हिदायत दी गई है कि ऐसा करते पाए जाने पर आपरेटर के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में शिकायत डीसी कठुआ या आरटीओ कठुआ को की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed