फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Body recovered under suspicious circumstances Nayagaon railway station in saran GRP engaged in identification

Bihar: सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप! बिजली के खंभे से लटका मिला युवक का शव, पहचान में जुटी जीआरपी

Sat, 30 May 2026 12:13 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 12:13 PM IST
सार

Bihar: सोनपुर-छपरा रेलखंड के नयागांव रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बिजली के खंभे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची सोनपुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Body recovered under suspicious circumstances Nayagaon railway station in saran GRP engaged in identification
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनपुर-छपरा रेलखंड के नयागांव रेलवे स्टेशन पर शनिवार की अहले सुबह प्लेटफॉर्म संख्या-02 के पूर्वी छोर पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के खंभे से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रेल कर्मियों और यात्रियों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद सोनपुर जीआरपी ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिजली के पोल से गमछे के सहारे बंधा था शव
स्थानीय लोगों ने बताया कि नयागांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 स्थित पिलर संख्या-283/20 के समीप एक युवक का शव बिजली के पोल से गमछे के सहारे बंधा हुआ पाया गया था। इसकी सूचना रेल प्रशासन और जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही सोनपुर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी
इस संबंध में जीआरपी रेल थानाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि मृत युवक की उम्र लगभग 25 से 32 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवक ने नीले रंग की जींस पैंट, काली शर्ट तथा हवाई चप्पल पहन रखी थी। उसके गले में गमछा बंधा हुआ था और वह मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 
हालांकि स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को भी सूचना दी गई है।

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


ये भी पढ़ें: डीएमसीएच में ऑपरेशन टेबल पर गर्भवती की मौत; परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप

स्टेशन परिसर में मचा अफरा-तफरी का माहौल
इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जीआरपी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed