पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   india-bloc-win-both-rajya-sabha-seats-jharkhand-bhupesh-baghel-claim

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई 56 विधायकों की बैठक, राज्यसभा चुनाव पर मंथन; भूपेश बघेल ने किया बड़ा दावा

Sun, 07 Jun 2026 03:40 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 03:40 PM IST
सार

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और वह राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की बैठक बुलाई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
india-bloc-win-both-rajya-sabha-seats-jharkhand-bhupesh-baghel-claim
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ चर्चा करते हुए। - फोटो : एक्स

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रविवार को दावा किया कि झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की रविवार शाम बैठक बुलाई है, जिसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन


बैठक के बाद तस्वीर होगी साफ
बैठक के बाद बघेल ने पत्रकारों से कहा कि दोनों सीटों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विस्तृत चर्चा हुई है। वह यहां सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता हैं। उन्होंने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की बैठक बुलाई है। हम भी उसमें मौजूद रहेंगे। इसके बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हम यहां दोनों सीटें जीतने जा रहे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों उम्मीदवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस ने शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी प्रणव झा को राज्यसभा की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 जून को होगा मतदान
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है और नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है। मतदान 18 जून को होगा। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा तो की है, लेकिन अभी नाम का ऐलान नहीं किया है। इन चुनावों में जीत के लिए किसी उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होगी।



ये भी पढ़ें- Jharkhand: राज्यसभा सीटों पर खींचतान के बीच हेमंत-भूपेश की अहम मुलाकात, महागठबंधन में सुलह के संकेत

जानें झारखंड विधानसभा में दलों की स्थितियां
इंडिया गठबंधन: 56 विधायक
जेजेएम: 34
कांग्रेस: 16
आरजेडी: 4
सीपीआई( एमएल) लिबरेशन: दो
एनडीए: 24 विधायक
भाजपा: 21
एलजेपी (रामविलास): एक
एजेएसयू पार्टी: एक
जेडी(यू): एक
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा : एक विधायक

गौरतलब है कि एक राज्यसभा सीट शिबू सोरेन के निधन के कारण रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का छह वर्षीय कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed