झारखंड: रामगढ़ में ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, खरीद-बिक्री करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़ ब्राउन शुगर तस्करी, रामगढ़ में छह तस्कर गिरफ्तार, झारखंड नशा तस्करी, ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, रजरप्पा पुलिस कार्रवाई, रामगढ़ पुलिस एसआईटी, महुआटांड ब्राउन शुगर, बोरोबिन पुल वाहन जांच, रांची नशा तस्कर, झारखंड पुलिस की छापेमारी
विस्तार
रामगढ़ पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पहले वाहन जांच अभियान के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा। इसके बाद उनकी निशानदेही पर छापामारी कर नशे की आपूर्ति करने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लोग स्कूटी पर सवार होकर महुआटांड से बोरोबिन की ओर आ रहे हैं। उनके पास ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थ होने की आशंका जताई गई थी। सूचना के आधार पर रजरप्पा थाना प्रभारी और पुलिस बल ने बोरोबिन पुल के पास बैरियर लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान महुआटांड की ओर से आ रही एक स्कूटी को रोककर उस पर सवार लोगों से पूछताछ की गई।
पढे़ं: झारखंड: जेएसएससी जेई पेपर लीक का आरोपी निकला आईआईटी का पूर्व छात्र, 15 लाख रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र
वाहन जांच के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय दिवाकर कुमार ठाकुर, 32 वर्षीय कृष्णा नायक और 20 वर्षीय आनंद लकड़ा के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे रांची और आसपास के इलाकों में नशे की बिक्री करते थे और खुद भी इसका सेवन करते थे। उन्होंने स्वीकार किया कि घटना वाले दिन महुआटांड जाने वाले रास्ते में एक सुनसान जंगली इलाके से ब्राउन शुगर खरीदी थी।
निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा
पहले गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर एसआईटी ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी की। इस दौरान रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी 19 वर्षीय दीपक रजक, रजरप्पा प्रोजेक्ट स्टेडियम के पास रहने वाले 23 वर्षीय आकाश सिंह उर्फ गोंदु और महुआटोली निवासी 27 वर्षीय हेमंत राजभर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि ये तीनों पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को ब्राउन शुगर की आपूर्ति करते थे। पुलिस ने बरामद सामान की जब्ती सूची तैयार कर उसे जब्त कर लिया है।