पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren conducted a surprise inspection of the Tikait Umrao Singh Shooting Range.

Jharkhand News: खेलगांव शूटिंग रेंज पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Mon, 06 Jul 2026 06:25 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 06:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का निरीक्षण कर बदहाल रखरखाव पर नाराजगी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और रेंज के समयबद्ध विकास के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Hemant Soren conducted a surprise inspection of the Tikait Umrao Singh Shooting Range.
शूटिंग रेंज में टारगेट पर निधाना साधते सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, आधुनिक उपकरणों, सुरक्षा मानकों, खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। रेंज के रखरखाव की बदहाल स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जल्द आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान खेल मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 10, 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण करते हुए कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है और यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

विज्ञापन

हेमन्त सोरेन ने शूटिंग रेंज के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर उसे शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य सरकार खेल अवसंरचना को मजबूत करने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  प्रदेश में निवेश बढ़ाने की तैयारी, टेक्सटाइल और औद्योगिक नीति-2026 का ड्राफ्ट हुआ जारी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज के उपकरणों के रखरखाव और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं शूटिंग राइफल से निशाना भी साधा और अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके अलावा फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, मॉक ड्रिल और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेलकूद विभाग के सचिव मुकेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed