सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Great news for WBCS aspirants special train will run from Ranchi to Howrah check full timetable and stoppages

WBCS परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रांची से हावड़ा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइम-टेबल और ठहराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 13 जून को रांची से हावड़ा और 14 जून को हावड़ा से रांची के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 19 कोच वाली इस विशेष ट्रेन के संचालन से परीक्षार्थियों और सामान्य यात्रियों को राहत मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।

Great news for WBCS aspirants special train will run from Ranchi to Howrah check full timetable and stoppages
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रांची-हावड़ा-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कोलकाता एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आएगी।



कब और किस समय चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन?
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08616 रांची-हावड़ा परीक्षा स्पेशल 13 जून 2026 (शनिवार) को रात 9:30 बजे रांची से रवाना होगी। यह ट्रेन मूरी, झालिदा, बोकारो स्टील सिटी, भोजूडीह, आद्रा, बांकुड़ा, बिष्णुपुर, मेदिनीपुर और खड़गपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी यात्रा का पूरा शेड्यूल
वहीं, ट्रेन संख्या 08615 हावड़ा-रांची परीक्षा स्पेशल 14 जून 2026 (रविवार) को रात 8:45 बजे हावड़ा से खुलेगी। यह ट्रेन खड़गपुर, मेदिनीपुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, भोजूडीह, बोकारो स्टील सिटी, झालिदा और मूरी स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 5:15 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए 19 कोच की व्यवस्था
रेलवे ने बताया कि परीक्षा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी कोच, 4 सामान्य श्रेणी के कोच तथा 13 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: झारखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री! अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, फिर लौटेगी भीषण गर्मी


नियमित ट्रेनों पर दबाव होगा कम
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के संचालन से परीक्षा देने जाने वाले छात्रों के साथ-साथ सामान्य यात्रियों को भी अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed