सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Governor CM Hemant Soren Pay Tribute to Bhagwan Birsa Munda on His Death Anniversary

Jharkhand: बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कोकर स्थित समाधि स्थल पर किया नमन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Jharkhand Governor CM Hemant Soren Pay Tribute to Bhagwan Birsa Munda on His Death Anniversary
राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन रहे मौजूद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया गया।


कौन थे बिरसा मुंडा?
बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन महान जननायकों में शामिल हैं, जिन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत को खुली चुनौती दी थी। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को तत्कालीन बिहार (वर्तमान झारखंड) के उलिहातू गांव में एक साधारण आदिवासी परिवार में हुआ था। कम उम्र में ही उन्होंने आदिवासी समुदाय पर हो रहे शोषण, अन्याय और अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों को करीब से देखा। उस दौर में आदिवासियों को उनकी जमीनों और जंगलों से बेदखल किया जा रहा था। इसके विरोध में बिरसा मुंडा ने लोगों को संगठित किया और अधिकारों की लड़ाई का बिगुल फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल, जंगल और जमीन की लड़ाई
बिरसा मुंडा का मानना था कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का प्राकृतिक अधिकार है। उन्होंने इन संसाधनों की रक्षा को केवल आर्थिक नहीं, बल्कि पहचान, संस्कृति और अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा माना। इसी सोच के साथ उन्होंने आदिवासी समाज को जागरूक किया और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Jharkhand: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी! इंडिया गठबंधन और NDA ने चली चाल, नामांकन के साथ जीत का दावा

अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह
19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में बिरसा मुंडा के नेतृत्व में आदिवासियों ने अंग्रेजी शासन और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू किया। यह आंदोलन केवल राजनीतिक संघर्ष नहीं था, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक स्वाभिमान की लड़ाई भी था। उनके नेतृत्व में हजारों आदिवासी एकजुट हुए और अंग्रेजों की नीतियों का विरोध किया।

आज भी प्रेरणा के स्रोत
बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय की मिसाल माना जाता है। आदिवासी अधिकारों, सामाजिक समानता और स्वाभिमान के लिए उनका योगदान आज भी देशभर के लोगों को प्रेरित करता है। इसी कारण उन्हें आदरपूर्वक 'धरती आबा' यानी धरती का पिता कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed