सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Train Accident Averted Coal-Laden Goods Train Derails Near Dhanbad

Jharkhand: बड़ा रेल हादसा टला! कोयले से लदी मालगाड़ी के इंजन समेत पहिए पटरी से उतरे, ट्रेनें प्रभावित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

धनबाद के मुगमा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी का इंजन और दो वैगन पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आसनसोल रूट पर रेल परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे की त्वरित कार्रवाई के बाद रात 9:30 बजे ट्रैक बहाल कर दिया गया।

Jharkhand Train Accident Averted Coal-Laden Goods Train Derails Near Dhanbad
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। मुगमा रेलवे स्टेशन के पास में ही कोयले से लदी एक मालगाड़ी का इंजन और दो वैगन पटरी से नीचे उतर गए, जिससे रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के सेंट्रल पूल साइडिंग से दूसरी लूप लाइन के रास्ते बाहर निकल रही थी। इसी दौरान इंजन का बंपर अत्यधिक गर्म होने के कारण अलग हो गया। बंपर के अलग होते ही इंजन और उसके पीछे लगे दो वैगन पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया
हादसे के दौरान रेलवे ट्रैक के समीप स्थित एक बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और डाउन लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के आसनसोल की ओर जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: भीषण गर्मी के देखते हुए डीएम का बड़ा फैसला, कक्षा 8 तक स्कूल बंद; जानिए कब तक रहेगा लागू

मौके पर पहुंची तकनीकी टीम
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू किया। प्रभावित ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद रात करीब 9:30 बजे रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक बहाल होने तक कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया था। हालांकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल, रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed