फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand weather alert heavy rain thunderstorm lightning ranchi 14 districts september 15 17

झारखंड: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Mon, 14 Sep 2026 11:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 11:05 AM IST
सार

झारखंड में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने रांची समेत 14 जिलों में तेज हवाओं, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।

विज्ञापन
jharkhand weather alert heavy rain thunderstorm lightning ranchi 14 districts september 15 17
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी रांची समेत राज्य के 14 जिलों में तेज हवाओं, भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। मौसम केंद्र ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला और लातेहार में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है। वहीं, ताजा पूर्वानुमान में रामगढ़, बोकारो, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर यानी पूर्वी सिंहभूम, पलामू, खूंटी और दुमका के लिए भारी बारिश के साथ आंधी का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुल 24 जिलों में से 14 जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है। बाकी 10 जिलों में व्यापक बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, इन जिलों में भी स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

बारिश के साथ वज्रपात का भी खतरा

सोमवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली यानी वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और ऊंचे स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और दोपहिया वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। बारिश के कारण हवा में मौजूद धूल-कण नीचे बैठेंगे, जिससे शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कुछ समय के लिए सुधार होने की उम्मीद है। वहीं, रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश के कारण मौसम सुहावना रहेगा। हालांकि, बारिश रुकने के बाद वातावरण में उमस बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 सितंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

झारखंड में 15 और 16 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 17 सितंबर के आसपास भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। 15 से 17 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राज्य के कुछ हिस्सों में 18 सितंबर तक येलो अलर्ट की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 19 सितंबर के बीच राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं होगा। इस दौरान तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed