{"_id":"6b054d828c7f18964e059d35","slug":"jpsc-exam-scam-paper-leak-two-accused-bail-pleas-rejected-ranchi-court-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपीएससी पेपर लीक: दो आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अदालत ने खारिज की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपीएससी पेपर लीक: दो आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अदालत ने खारिज की याचिका
Tue, 24 Nov 2026 02:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:10 PM IST
सार
रांची में जेपीएससी परीक्षा घोटाले और पेपर लीक मामले में अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने दो आरोपितों पंकज प्रसून्न और ऋतिक रौशन की नियमित जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
विज्ञापन
जेपीएससी कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने जेपीएससी परीक्षा घोटाले और पेपर लीक मामले में दो आरोपितों की नियमित जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने आरोपित पंकज प्रसून्न और ऋतिक रौशन को जमानत देने से मना कर दिया। साथ ही, अदालत ने परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी द्वारा दाखिल पूरक चार्जशीट पर संज्ञान के बिंदु पर भी आंशिक सुनवाई की। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 7 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
जमानत याचिकाएं खारिज
अदालत ने जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़े आरोपितों की अर्जी पर सुनवाई के बाद राहत देने से इन्कार किया। दोनों आरोपित जमशेदपुर के शिवांगन कोचिंग संचालक संजीत कुमार के रिश्तेदार हैं। जांच के अनुसार दोनों आरोपितों ने संजीत की मदद से क्रमशः वन क्षेत्र अधिकारी और सहायक वन संरक्षक की परीक्षा में धांधली करके सफलता हासिल की थी। सीआईडी ने दोनों को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया था और वे तब से न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों आरोपितों ने जमानत के लिए 7 नवंबर को याचिका दाखिल की थी। मामले में सीआईडी की जांच अभी जारी है और सितंबर में गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।
विज्ञापन
पूरक चार्जशीट पर सुनवाई
दूसरी ओर, परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने जांच पूरी करते हुए 14 नवंबर को पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। सोमवार को संज्ञान के बिंदु पर सुनवाई के दौरान आरोपित अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी, भाई अक्षय कुमार तिवारी, सोमांश प्रकाश, राहुल कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी, दीपक कुमार, आनंद कुमार सिंह और समीर कुमार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए 7 दिसंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
