{"_id":"6a27d83563124ba2280c82c6","slug":"rajya-sabha-elections-parimal-nathwani-leads-in-terms-of-assets-baidyanath-and-pranav-are-also-crorepatis-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4374944-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi: राज्यसभा चुनाव में करोड़पतियों की टक्कर! परिमल नाथवानी ने सबको छोड़ा पीछे, जानिए किसके पास कितनी दौलत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi: राज्यसभा चुनाव में करोड़पतियों की टक्कर! परिमल नाथवानी ने सबको छोड़ा पीछे, जानिए किसके पास कितनी दौलत?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे तीनों उम्मीदवार करोड़पति हैं। शपथपत्रों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी 754 करोड़ रुपये से अधिक की कुल घोषित संपत्ति के साथ सबसे धनी प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस के प्रणव झा और झामुमो के बैद्यनाथ राम की संपत्ति कुछ करोड़ रुपये के स्तर पर है।
निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मैदान में उतरे तीनों उम्मीदवार करोड़पति हैं। नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्रों से उनकी आर्थिक स्थिति का खुलासा हुआ है। घोषित संपत्तियों के आधार पर निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी सबसे धनी प्रत्याशी हैं।
बैंक बैलेंस से लेकर कई शहरों में जमीन के मालिक हैं कांग्रेस उम्मीदवार
कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने अपने हलफनामे में करीब 1.91 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। इसमें 95.57 लाख रुपये की चल संपत्ति और 96 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके पास बैंक जमा, नकद राशि, एक कार, आभूषण तथा रांची, हापुड़ और देहरादून में अचल संपत्तियां हैं। उन्होंने अपने शपथपत्र में किसी प्रकार की देनदारी नहीं होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैद्यनाथ राम के नाम करोड़ों की संपत्ति, पत्नी के पास भी लाखों की पूंजी
झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने अपने नाम 2.09 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति घोषित की है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 42.48 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। इसके अलावा उनकी अचल संपत्तियों का मूल्य भी लगभग 2 करोड़ रुपये बताया गया है। शपथपत्र के अनुसार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।
परिमल नाथवानी सबसे अमीर उम्मीदवार
वहीं निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने अपने नाम 367.39 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 308.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है। उनकी पत्नी के नाम भी करीब 79 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है। इस प्रकार नाथवानी दंपति की कुल घोषित संपत्ति 754 करोड़ रुपये से अधिक है।
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी! इंडिया गठबंधन और NDA ने चली चाल, नामांकन के साथ जीत का दावा
संपत्ति के आंकड़ों ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल
शपथपत्रों के आंकड़ों के अनुसार आर्थिक रूप से परिमल नाथवानी अन्य दोनों उम्मीदवारों की तुलना में काफी आगे हैं। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संपत्ति को लेकर ये आंकड़े राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।