सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RJD absent from INDIA alliance press conference; constituent parties claim unity for Rajya Sabha elections.

Jharkhand: राज्यसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सब ठीक? PC से राजद गायब, फिर भी नेताओं ने दिखाई एकजुटता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एकजुटता का दावा किया। हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। 

RJD absent from INDIA alliance press conference; constituent parties claim unity for Rajya Sabha elections.
कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन का प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को वैध करार दिए जाने के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें राजद को छोड़कर गठबंधन के अन्य सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।



नामांकन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में तीन त्रुटियां पाए जाने के बावजूद उन्हें दोबारा दस्तावेज जमा करने का अवसर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झामुमो ने सभी विधायकों के समर्थन का किया दावा
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिक समान होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को विशेष सुविधा मिलती दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में झामुमो के सभी 34 विधायक एकजुट हैं और गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस और माले ने भी दिखाई मजबूती
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस के सभी 16 विधायक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं भाकपा (माले) के नेता मनोज भक्त ने भी कहा कि उनकी पार्टी का विधायक गठबंधन उम्मीदवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर बड़ा हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद राज्य के वित्त मंत्री एवं कांग्रेस नेता राधाकृष्ण किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने राज्यसभा चुनाव को "एलीफेंट ट्रेडिंग" का रूप दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के 25 विधायक उनके समर्थन में हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और एक सीट झामुमो तथा एक सीट कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप
राधाकृष्ण किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने अपनी संभावित हार को देखते हुए राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को समर्थन दे दिया। उन्होंने कहा कि यदि नाथवानी चुनाव जीतते हैं तो भाजपा इसे अपनी जीत बताएगी, जबकि हार की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल देगी।

'राज्यसभा चुनाव को व्यापार बना दिया गया'
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने के बदले राजनीतिक लाभ प्राप्त किया है और राज्यसभा चुनाव को पूरी तरह व्यापार का रूप दे दिया है।

ये भी पढ़ें: परिमल नाथवानी को चुनाव आयोग की हरी झंडी, कांग्रेस की आपत्तियां खारिज, अब क्रॉस वोटिंग पर टिकी सबकी नजर


राजद की गैरमौजूदगी के बीच एकजुटता का संदेश
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने हाथ मिलाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया और राज्यसभा चुनाव में संयुक्त रूप से मुकाबला करने का भरोसा जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed