{"_id":"6a157e3da31ee1332707e458","slug":"six-criminals-of-the-notorious-rahul-dubey-gang-arrested-weapons-and-live-cartridges-recovered-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4324195-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रामगढ़ में साजिश नाकाम! कुख्यात राहुल दुबे गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार, हथियार-कारतूस का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रामगढ़ में साजिश नाकाम! कुख्यात राहुल दुबे गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार, हथियार-कारतूस का जखीरा बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। पतरातु क्षेत्र में बड़ी वारदात की योजना बना रहे अपराधियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार अपराधी,बरामद हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में सक्रिय संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय आसूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, बाइक एवं मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु राघवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पतरातु थाना, भदानीनगर ओपी, भुरकुंडा ओपी एवं तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों और जवानों की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली।
Trending Videos
बड़ी वारदात की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाकर इलाके में छापेमारी अभियान चलाया और सभी आरोपियों को दबोच लिया।
हथियार और कारतूस बरामद
छापेमारी के दौरान अपराधियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान के आधार पर पुलिस गिरोह की गतिविधियों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: तीन साल पहले जंगल से गायब हुआ था CRPF जवान; पत्नी बोली- या तो पति को खोजो या शहीद घोषित करो
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।