फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar SLET Dummy Admit Card 2026 Released, Correction Window Till November 5

बिहार स्कूल पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: डमी प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख तक सुधार का मौका

Mon, 02 Nov 2026 04:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार स्कूल पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (SLET) 2026 का डमी एडमिट कार्ड आज, 2 नवंबर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। त्रुटियों में सुधार की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2026 है।
 

विज्ञापन
Bihar SLET Dummy Admit Card 2026 Released, Correction Window Till November 5
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (SLET) 2026 का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड ने इसे 2 नवंबर 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन


डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि किसी विवरण में गलती मिलती है, तो निर्धारित समय के भीतर उसमें सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 नवंबर 2026 तक करवा सकते हैं सुधार

बीएसईबी ने डमी एडमिट कार्ड में त्रुटियों को ठीक करने के लिए करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपने विवरण जांच लें। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar SLET Dummy Admit Card 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
डमी एडमिट कार्ड जारी 2 नवंबर 2026
सुधार की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in

 

Bihar SLET Dummy Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के लॉगिन पोर्टल पर जाएं।
  3. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. अब Bihar SLET Dummy Admit Card लिंक खोजें।
  5. लिंक पर क्लिक करके डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  6. इसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचें।
  7. यदि कोई त्रुटि है, तो करेक्शन विंडो के माध्यम से आवश्यक बदलाव करें और उन्हें सबमिट कर दें।

डमी एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की जांच करें

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • फोटो
  • हस्ताक्षर

यदि इनमें से किसी भी जानकारी में गलती है, तो 5 नवंबर 2026 से पहले सुधार कर लें।

CBT मोड में होगी बिहार SLET 2026 परीक्षा

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed