BPSC: बीपीएससी एलडीसी का दस्तावेज सत्यापन 25 को; सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
BPSC ABO Mains Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने एलडीसी भर्ती के दस्तावेज सत्यापन की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ ही सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र भी जारी किया है।
विस्तार
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती के दस्तावेज सत्यापन की तारीख घोषित की है। इसके अलावा, बीपीएससी की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लैटर डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों भर्ती से जुड़े आधिकारिक नोटिस नीचे उपलब्ध हैं।
एलडीसी भर्ती का दस्तावेज सत्यापन 25 फरवरी से
आयोग ने नोटिस में बताया है कि निम्नवर्गीय लिपिक भर्ती में मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में योग्य उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 25 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा। संबंधित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लैटर डाउनलोड कर लें। आधिकारिक नोटिस देखें:
बीपीएससी एबीओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
बीपीएससी ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। आयोग ने परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।
किन दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा?
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र आईडी प्रूफ (पैन, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट) लेकर जाना होगा। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में फोटो या हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं हैं उन्हें साथ में दो रंगीन फोटो भी लेकर जाने होंगे।