BPSC LDC: बीपीएससी लोअर डिविजन क्लर्क का टाइपिंग टेस्ट रद्द, पहले हो चुका DV भी निरस्त; क्या रही वजह?
BPSC LDC Typing Test Cancelled: बीपीएससी ने एलडीसी भर्ती की टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी है। 25 फरवरी को हो चुका दस्तावेज सत्यापन भी निरस्त कर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को आगे की नई प्रक्रिया और तारीख का इंतजार करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC LDC 2025 Typing Test Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 43/2025 के तहत चल रही निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया है।
यह परीक्षा 17 और 18 जनवरी 2026 को अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई थी। मुख्य लिखित परीक्षा के बाद होने वाली यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का अहम चरण थी। हालांकि आयोग ने अपने नोटिस में तकनीकी समस्या की विस्तृत वजह नहीं बताई है।
25 फरवरी को हुआ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी रद्द
टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा के परिणाम के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था, उन्हें भी अब बड़ा झटका लगा है।
आयोग के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को कराया गया दस्तावेज सत्यापन भी निरस्त कर दिया गया है। यानी जिन उम्मीदवारों ने उस दिन आयोग कार्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया था, वह प्रक्रिया अब मान्य नहीं रहेगी।
तकनीकी समस्या क्या थी? आयोग ने नहीं बताया
अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा में ऐसी कौन-सी तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके कारण पूरी परीक्षा रद्द करनी पड़ी।
आयोग के मौजूदा नोटिस में इसका स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया है। आयोग ने केवल यह बताया है कि टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को अब आयोग की वेबसाइट पर आगे जारी होने वाली सूचना पर नजर रखनी होगी।
26 पदों के लिए चल रही है भर्ती, पहले भी बदली थी प्रक्रिया
बीपीएससी की यह भर्ती निम्नवर्गीय लिपिक के 26 पदों को भरने के लिए चल रही है। भर्ती प्रक्रिया में इससे पहले भी बदलाव किया जा चुका है। शुरुआत में प्रारंभिक परीक्षा का प्रावधान था। बाद में आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के बजाय सीधे मुख्य वस्तुनिष्ठ परीक्षा कराने का फैसला किया।
इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित हुई। टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की औपबंधिक सूची जारी की गई और उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। अब टंकण परीक्षा और उससे जुड़ा दस्तावेज सत्यापन दोनों निरस्त कर दिए गए हैं।
अब अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?
फिलहाल आयोग ने टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा की नई तारीख जारी नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को नई सूचना का इंतजार करना होगा।
आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नए नोटिस देखते रहना होगा।
- टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा की नई तारीख की जानकारी का इंतजार करना होगा।
- दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी नई प्रक्रिया के बारे में आयोग के निर्देश का पालन करना होगा।