फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC TRE 4.0: Application Likely to Start on September 21 for 32,388 Teacher Posts

बीपीएससी टीआरई 4: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, इस दिन शुरू हो सकता है आवेदन

Tue, 01 Sep 2026 07:54 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 07:54 PM IST
सार

BPSC TRE 4: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के आवेदन की पुरानी तारीख टल गई थी। अब बीपीएससी ने नई संभावित तारीख बता दी है। पंजीकरण प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है।
 

विज्ञापन
BPSC TRE 4.0: Application Likely to Start on September 21 for 32,388 Teacher Posts
BPSC TRE 4 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC TRE 4 Registration Date: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी टीआरई-4.0 के आवेदन को लेकर नया अपडेट दिया है। आयोग के ताजा नोटिस के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


आयोग ने यह जानकारी 1 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में दी है। यह नोटिस परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी किया गया है। आयोग ने बताया कि विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में जरूरी बदलाव करने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

ताजा नोटिस में आयोग ने क्या कहा?

बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिस (विज्ञापन संख्या-14/2026) में कहा है, "विज्ञापन संख्या-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु संशोधित विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधनोपरान्त विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक-21.09.2026 से प्रारंभ होने की संभावना है।"

पहले 1 सितंबर से शुरू होनी थी आवेदन प्रक्रिया

पहले कार्यक्रम के अनुसार बीपीएससी टीआरई-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक होने थे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 तय की गई थी।

हालांकि, 1 सितंबर को आवेदन लिंक सक्रिय नहीं हुआ। आयोग ने प्रक्रिया स्थगित करने की सूचना दी, जिसके पीछे प्रक्रियात्मक बदलाव का कारण बताया था।

अब आयोग ने नया नोटिस जारी करके साफ किया है कि संशोधित विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन में जरूरी बदलाव के बाद प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed