सीबीआई भर्ती 2026: स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनने का मौका, कितने साल का अनुभव अनिवार्य? समझ लें सभी नियम
सीबीआई में विशेष लोक अभियोजक के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए अनुभवी अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विशेष लोक अभियोजक (SPP) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।
सीबीआई ने लखनऊ, जबलपुर, गाजियाबाद और कोयंबटूर में स्थित विशेष न्यायाधीशों की अदालतों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। हालांकि, इन सभी पदों के लिए पात्रता, आवेदन शुल्क और आवेदन की शर्तें एक जैसी हैं। उम्मीदवार अपनी पसंद के स्थान के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार के पास एलएलबी (LLB) की डिग्री होनी चाहिए।
- बार काउंसिल में अधिवक्ता (Advocate) के रूप में पंजीकरण होना जरूरी है।
- सत्र न्यायालयों में आपराधिक मामलों की पैरवी का अनुभव होना चाहिए।
- उम्मीदवार को भारत सरकार द्वारा तय नियमों और शर्तों पर काम करने के लिए सहमत होना होगा।
- विशेष लोक अभियोजक पद के लिए आवेदन करने वाले वकील के पास कम से कम 10 वर्ष का अधिवक्ता के रूप में अनुभव होना चाहिए।
- आवेदन के साथ उम्मीदवार को अपने द्वारा लड़े गए प्रमुख आपराधिक मामलों का विवरण भी देना होगा।
कितनी होनी चाहिए आयु?
इस पद के लिए अलग से कोई निश्चित आयु सीमा नहीं बताई गई है। उम्मीदवार के पास अधिवक्ता के रूप में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, आपराधिक मामलों की पैरवी का प्रासंगिक अनुभव भी जरूरी है।
समझें चयन प्रक्रिया के नियम
उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदनों में से चयनित उम्मीदवारों को ही सीबीआई की ओर से बातचीत (इंटरैक्शन) के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति सीबीआई निदेशक और अटॉर्नी जनरल की मंजूरी के बाद की जाएगी।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरी?
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके अलावा, सत्र न्यायालयों में आपराधिक मामलों को संभालने के अनुभव से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
उम्मीदवार को अपने द्वारा लड़े गए महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की जानकारी देनी होगी। साथ ही, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत संभाले गए मामलों का विवरण और भारत सरकार की तय नियम एवं शर्तों पर काम करने की सहमति भी देनी होगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले सीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट cbi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment/Notices सेक्शन में जाएं।
- Special Public Prosecutor Recruitment 2026 से संबंधित विज्ञापन खोलें।
- विज्ञापन में दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पेशेवर जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए जरूरी दस्तावेज और प्रमुख आपराधिक मामलों का विवरण अपलोड/दर्ज करें।
- फॉर्म में भरी सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
- इसके बाद आवेदन सबमिट कर दें।