फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Police Head Constable: E-Admit Card Released for PE&MT, Physical Test Begins September 30

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल: फिजिकल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी; कब से शुरू होगा पीई और एमटी? जानें तारीख

Thu, 24 Sep 2026 11:14 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 24 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ भर्ती के लिए पीई और एमटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 सितंबर 2026 से शुरू होगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी तारीख, समय और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Police Head Constable: E-Admit Card Released for PE&MT, Physical Test Begins September 30
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

दिल्ली पुलिस परीक्षा-2025 में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 सितंबर 2026 से शुरू होगा। इसके लिए उम्मीदवार अपना ई-एडमिट कार्ड/ई-एडमिशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) पद के लिए अस्थायी रूप से अयोग्य महिला उम्मीदवार भी इस प्रक्रिया में शामिल होंगी।

विज्ञापन

 

उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और PE&MT व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उनका पालन करें। उम्मीदवार एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2026 को दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जारी निर्देशों के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

PE&MT की तारीख और जगह नहीं बदलेगी

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय, तारीख और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। PE&MT की तारीख, रिपोर्टिंग समय या स्थान बदलने के किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। तय तारीख, समय और स्थान पर उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को अनुपस्थित (Absent) माना जाएगा और उन्हें दोबारा मौका देने के अनुरोध पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर इन विवरणों को जरूर करें चेक

उम्मीदवारों कोएडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लेनी चाहिए। इसमें नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, वर्ग, लिंग, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी शामिल होगी। इसके अलावा PE/MT की तारीख, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र और उसका पूरा पता भी एडमिट कार्ड में दिया होगा। इसमें फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़े जरूरी निर्देश भी शामिल रहेंगे। किसी जानकारी में गलती होने पर उम्मीदवार समय रहते संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से जरूर संपर्क करें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले SSC नॉर्दर्न रीजन की आधिकारिक वेबसाइट sscnr.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Delhi Police Head Constable AWO/TPO E-Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर ई-एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed