फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: Dates, Exam Pattern and Hindi Typing Test

एमपी हाईकोर्ट: 23 और 25 नवंबर को 1174 सहायकों की भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा, अच्छे से समझ लें परीक्षा पैटर्न

Fri, 09 Oct 2026 02:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 02:20 PM IST
सार

एमपी हाईकोर्ट की सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों का एलान हो गया है। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जानें विषयवार अंक, समय, हिंदी टाइपिंग टेस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अहम बातें।
 

विज्ञापन
MP High Court Assistant Grade 3 Exam 2026: Dates, Exam Pattern and Hindi Typing Test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती 2026 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1174 पदों को भरा जाना है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की प्रारंभिक परीक्षा 23 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा मध्य प्रदेश के सात शहरों में बनाए गए केंद्रों पर होगी। इनमें जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना और उज्जैन शामिल हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करना होगा। प्रवेश-पत्र परीक्षा दिवस से लगभग सात दिन पहले उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश भी प्रवेश-पत्र में दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कितने पदों पर होगी भर्ती?

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इस भर्ती के जरिए जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 के कुल 1174 पदों को भरा जाएगा। इनमें 1021 मुख्य रिक्तियां और 153 अस्थायी रिक्तियां शामिल हैं। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

 

श्रेणी

मुख्य रिक्तियां

अस्थायी रिक्तियां

कुल पद

अनारक्षित

314

153

467

अनुसूचित जाति

181

-

181

अनुसूचित जनजाति

236

-

236

अन्य पिछड़ा वर्ग

172

153

325

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

118

-

118

कुल

1021

153

1174

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?

  • एमपी हाईकोर्ट सहायक ग्रेड-3 की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन और बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी।
  • इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा पूरी करने के लिए 120 मिनट यानी दो घंटे का समय मिलेगा।
  • परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

विषयवार कितने प्रश्न और अंक होंगे?

 

विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

माध्यम

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन, मध्य प्रदेश के सामान्य ज्ञान सहित

20

20

हिंदी और अंग्रेजी

गणित एवं तार्किक क्षमता

20

20

हिंदी और अंग्रेजी

सामान्य हिंदी

20

20

हिंदी

अंग्रेजी ज्ञान

20

20

अंग्रेजी

कंप्यूटर ज्ञान

20

20

अंग्रेजी

कुल

100

100

-

अभ्यर्थियों को सभी विषयों की तैयारी पर ध्यान देना होगा, क्योंकि हर विषय से 20 प्रश्न निर्धारित हैं। मध्य प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान भी परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हिंदी टाइपिंग टेस्ट में क्या करना होगा?

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में 50 अंक निर्धारित हैं और इसकी अवधि 10 मिनट होगी।

अभ्यर्थियों को रेमिंगटन गेल की-बोर्ड पर लगभग 350 शब्द टाइप करने होंगे। टाइपिंग टेस्ट में गलतियों और बैकस्पेस के इस्तेमाल पर अंक काटे जाने का प्रावधान है।

  • प्रत्येक गलत या छूटे हुए शब्द पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।
  • प्रत्येक बैकस्पेस के इस्तेमाल पर 0.10 अंक की कटौती होगी।


इसलिए अभ्यर्थियों को हिंदी टाइपिंग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। केवल गति बढ़ाने के बजाय सही शब्द टाइप करने पर भी ध्यान देना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया के कितने चरण होंगे?

एमपी हाईकोर्ट सहायक ग्रेड-3 भर्ती की चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से निम्न चरण शामिल हैं:

  • ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा: पहले चरण में अभ्यर्थियों को वस्तुनिष्ठ परीक्षा में शामिल होना होगा।
  • हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग टेस्ट देना होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं: चयन के अगले चरण में संबंधित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी।


अभ्यर्थियों को सभी चरणों से जुड़ी शर्तों और निर्देशों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में ध्यान से देखना चाहिए।

आवेदन करने के लिए क्या योग्यताएं निर्धारित थीं?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक था। इसके अलावा वैध सीपीसीटी स्कोरकार्ड और कंप्यूटर संबंधी निर्धारित योग्यता भी मांगी गई थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक चली थी। आवेदन पत्र में सुधार का अवसर 19 से 21 सितंबर 2026 तक दिया गया था। अब आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के साथ प्रवेश-पत्र और परीक्षा केंद्र से जुड़े निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए।

प्रवेश-पत्र कहां से डाउनलोड करें?

  • अभ्यर्थी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 
  • इसके लिए आवेदन क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी। 
  • प्रवेश-पत्र परीक्षा दिवस से लगभग सात दिन पहले उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। 
  • इसमें परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। 
  • अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश-पत्र में दर्ज सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed