Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NLC GET Recruitment 2026: Registration Begins Today for 143 Posts, Check Eligibility, Salary and Last Date

एनएलसी जीईटी भर्ती: 1.60 लाख वेतन वाली नौकरी के लिए आवेदन शुरू, भरी जाएंगी 143 रिक्तियां, कौन भर सकता है फॉर्म

Fri, 13 Nov 2026 12:59 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 12:59 PM IST
सार

एनएलसी इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और माइनिंग इंजीनियरिंग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन में गेट 2025 स्कोर को 80 प्रतिशत और इंटरव्यू को 20 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
NLC GET Recruitment 2026: Registration Begins Today for 143 Posts, Check Eligibility, Salary and Last Date
NLC GET Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (GET) के 143 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 13 नवंबर 2026 से शुरू कर दी है। कोयला मंत्रालय के अधीन नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और माइनिंग इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in के करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन गेट 2025 परीक्षा के स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2026 है।

विज्ञापन

NLC GET Recruitment 2026: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं?

NLC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को यहां बताई तिथियों का ध्यान रखना होगा:

विज्ञापन
 
कार्यक्रम तारीख और समय
आयु और योग्यता की कटऑफ तारीख 1 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 13 नवंबर 2026, सुबह 10 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2026, रात 11:45 बजे
अंतिम फॉर्म सबमिशन 16 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे

भर्ती की मुख्य बातें क्या हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विवरण जानकारी
भर्ती संस्था NLC इंडिया लिमिटेड
पद का नाम ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (GET)
विज्ञापन संख्या 10/2026
कुल रिक्तियां 143
इंजीनियरिंग ब्रांच मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और माइनिंग
चयन प्रक्रिया GATE 2025 स्कोर और इंटरव्यू
आवेदन शुरू होने की तारीख 13 नवंबर 2026
अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in
NLC GET Recruitment 2026 Notification Download PDF...

किस इंजीनियरिंग ब्रांच में कितने पद हैं?

चार इंजीनियरिंग ब्रांच में कुल 143 रिक्तियां हैं। इनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए सबसे अधिक 66 पद निर्धारित किए गए हैं।

 
इंजीनियरिंग ब्रांच पदों की संख्या
मैकेनिकल 66
इलेक्ट्रिकल 44
सिविल 23
माइनिंग 10
कुल 143


ऑपरेशनल एरिया के अनुसार रिक्तियां
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को चार ऑपरेशनल एरिया में से किसी एक का चयन करना होगा। इन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

 
ऑपरेशनल एरिया पद
एरिया 1 – थर्मल पावर स्टेशन 80
एरिया 2 – माइंस और संबंधित सेवाएं 37
एरिया 3 – रिन्यूएबल एनर्जी और प्रोजेक्ट्स 18
एरिया 4 – कॉरपोरेट सर्विसेज और सपोर्ट 8
कुल 143


एरिया 1 में तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के थर्मल पावर स्टेशन शामिल हैं। एरिया 2 के तहत तमिलनाडु, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा की माइंस तथा संबंधित सेवाओं के पद आते हैं। एरिया 3 में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स और एरिया 4 में कॉरपोरेट सेवाओं से जुड़े पद शामिल हैं। उम्मीदवार केवल एक ऑपरेशनल एरिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने के बाद चुने गए एरिया में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

NLC GET Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता क्या है?

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ संबंधित विषय का गेट 2025 स्कोर भी अनिवार्य है।

 
ब्रांच आवश्यक डिग्री UR/EWS/OBC के लिए न्यूनतम अंक SC/ST के लिए न्यूनतम अंक
मैकेनिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग 60% 50%
इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या पावर इंजीनियरिंग 60% 50%
सिविल सिविल या सिविल एंड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग 60% 50%
माइनिंग माइनिंग इंजीनियरिंग 60% 50%

 

NLC GET Age Limit 2026: अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:

 
श्रेणी अधिकतम आयु
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 30 वर्ष
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) 33 वर्ष
एससी/एसटी 35 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी (सामान्य/ईडब्ल्यूएस) 40 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी-एनसीएल) 43 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) 45 वर्ष
 

पूर्व सैनिकों को केंद्र सरकार के लागू नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। सभी तरह की छूट को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।

NLC GET Selection Process 2026: चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में चयन के लिए गेट 2025 स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू को आधार बनाया जाएगा। कुल 100 अंकों में से GATE स्कोर को 80 अंक और इंटरव्यू को 20 अंक का वेटेज मिलेगा।

 
चयन का आधार वेटेज
GATE 2025 स्कोर 80 अंक
पर्सनल इंटरव्यू 20 अंक
कुल 100 अंक

 

NLC GET Salary 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में एक वर्ष के लिए ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें E-2 ग्रेड में रखा जाएगा।

 
विवरण जानकारी
प्रशिक्षण अवधि 1 वर्ष
प्रशिक्षण के दौरान ग्रेड E-2
वेतनमान ₹50,000–₹1,60,000
शुरुआती बेसिक वेतन ₹50,000 प्रतिमाह
अनुमानित सालाना CTC करीब ₹14.50 लाख
 

प्रशिक्षण अवधि में बेसिक वेतन के अलावा महंगाई भत्ता और बेसिक वेतन का 35 प्रतिशत सामान्य भत्ता भी मिलेगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को नियमित कार्यकारी पद पर E-3 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। इस ग्रेड का वेतनमान ₹60,000 से ₹1,80,000 है और शुरुआती बेसिक वेतन ₹60,000 प्रतिमाह होगा। इसके अतिरिक्त प्रदर्शन आधारित वेतन (PRP), चिकित्सा सुविधा, समूह बीमा और कंपनी टाउनशिप में आवास जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

NLC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई ई-कलेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। श्रेणी के अनुसार शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है:

 
श्रेणी आवेदन शुल्क प्रोसेसिंग शुल्क कुल शुल्क
सामान्य/EWS/OBC-NCL ₹500 ₹354 ₹854
SC/ST/PwBD/पूर्व सैनिक छूट ₹354 ₹354
 

प्रोसेसिंग शुल्क में 18 प्रतिशत जीएसटी शामिल है। आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

NLC GET Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले एनएलसी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के करियर सेक्शन में भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।
  3. गेट 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. अपनी इंजीनियरिंग ब्रांच और पसंद का एक ऑपरेशनल एरिया चुनें।
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. SBI ई-कलेक्ट के माध्यम से लागू आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed