फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Exam Calendar 2027 Released: Grade B, Grade A and Specialist Officer Notification and Exam Dates

आरबीआई भर्ती कैलेंडर 2027: रिजर्व बैंक की ग्रेड-ए और बी समेत कई भर्तियों का शेड्यूल जारी, कब आएगा नोटिफिकेशन?

Fri, 23 Oct 2026 01:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 01:40 PM IST
सार

आरबीआई के पैनल वर्ष 2027 के भर्ती कैलेंडर के अनुसार, ग्रेड-बी भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी 2027 में और प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल 2027 में प्रस्तावित है। इस कैलेंडर में अभ्यर्थी ग्रेड-ए और अन्य अधिकारी पदों की संभावित तारीखें भी जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
RBI Exam Calendar 2027 Released: Grade B, Grade A and Specialist Officer Notification and Exam Dates
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पैनल वर्ष 2027 के भर्ती कैलेंडर में ग्रेड-बी, ग्रेड-ए और विभिन्न स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए प्रस्तावित समय-सारणी दी गई है। उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार, आरबीआई ग्रेड-बी (DR) जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम पदों के लिए नोटिफिकेशन फरवरी 2027 में जारी होने की उम्मीद है। फेज-I परीक्षा अप्रैल 2027 और फेज-II परीक्षा मई या जून 2027 में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इस कैलेंड से सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे कि कैलेंडर में दी गई तारीखें अस्थायी हैं। अंतिम तारीखें, रिक्तियों की संख्या, पात्रता और आवेदन से जुड़े नियम संबंधित भर्ती विज्ञापन में स्पष्ट किए जाएंगे। 

विज्ञापन

RBI Grade B Exam Calendar 2027: नोटिफिकेशन और परीक्षा की तारीखें

आरबीआई ग्रेड-बी भर्ती के तहत जनरल, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग (DEPR) और सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग (DSIM) कैडर में अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
भर्ती का चरण संभावित समय
नोटिफिकेशन जारी फरवरी 2027
फेज-I परीक्षा अप्रैल 2027
फेज-II परीक्षा मई/जून 2027

 

RBI Exam Calendar 2027: ग्रेड-ए और अन्य पदों का शेड्यूल

दिए गए कैलेंडर के अनुसार, ग्रेड-ए और अन्य अधिकारी पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है।

पद का नाम नोटिफिकेशन परीक्षा
Officers in Grade A (DR) – General जुलाई 2027 सितंबर 2027
Manager (Technical – Civil) फरवरी 2027 मार्च/अप्रैल 2027
Manager (Technical – Electrical) फरवरी 2027 मार्च/अप्रैल 2027
Legal Officer in Grade B फरवरी 2027 मार्च/अप्रैल 2027
Assistant Manager (Protocol & Security) फरवरी 2027 मार्च/अप्रैल 2027
Assistant Manager (Rajbhasha) फरवरी 2027 मार्च/अप्रैल 2027

 

RBI Grade B 2027: चयन प्रक्रिया क्या होगी?

ग्रेड-बी भर्ती में सामान्यतः चयन के तीन प्रमुख चरण होते हैं:

  1. फेज-I: प्रारंभिक परीक्षा, जिसमें सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न होते हैं।
  2. फेज-II: मुख्य परीक्षा, जिसमें आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दे (ESI), वित्त एवं प्रबंधन (FM) और अंग्रेजी लेखन कौशल जैसे विषय शामिल होते हैं।
  3. इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाता है।

अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया अलग हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार अपने इच्छित पद का आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

RBI Grade B Recruitment 2027: अभी से तैयारी कैसे करें?

नोटिफिकेशन जारी होने से पहले उम्मीदवार अपनी तैयारी को व्यवस्थित कर सकते हैं।

  • सिलेबस समझें: पिछले भर्ती विज्ञापन से परीक्षा पैटर्न और विषयों की जानकारी लें।
  • फेज-I की तैयारी करें: सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड का नियमित अभ्यास करें।
  • फेज-II पर ध्यान दें: आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दों, वित्त और प्रबंधन तथा अंग्रेजी लेखन की तैयारी शुरू करें।
  • मॉक टेस्ट हल करें: पुराने प्रश्नपत्रों और अभ्यास परीक्षाओं से अपनी तैयारी का आकलन करें।
  • करेंट अफेयर्स पढ़ें: अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी खबरों पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed