सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri BCECE Bihar Recruitment 2020 apply for Amin posts vacant know more details govt jobs

सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, जारी हुई नोटिफिकेशन

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 23 Sep 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri BCECE Bihar Recruitment  2020 apply for Amin posts vacant know more details govt jobs
विज्ञापन

BCECE Bihar Recruitment 2020 : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, (बिहार सरकार) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि बिहार सरकार के अधीन अमीन के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इस नौकरी को पाना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना को सबसे पहले डाउनलोड करके पढ़ें। उसके बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरी करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो रही हैं। 

Trending Videos


महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 22 सितंबर, 2020
रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन पत्र/ परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 30 सितंबर, 2020
रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2020

शैक्षिक योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दिए लिंक से नोटिफिकेशन देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद का विवरण :     
पद का नाम:      पदों की संख्या : 

अमीन                   40 पद 

वेतनमान : लेवल-3 (21700-69100)

ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.bceceboard.bihar.gov.in/ के माध्यम से 30.09.2020 से 31.10.2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने से पहले इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। 

चयन प्रक्रिया : 
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और शॉर्ट-लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed