Sarkari Naukri 2020: SAIL, IFFCO, Press Council समेत कई विभागों में नौकरी कर रही है आपका इंतजार, करें अप्लाई
{"_id":"5fb746748ebc3e9bc919ac82","slug":"sarkari-naukri-job-results-2020-live-updates-today-in-hindi-sail-nit-press-council-and-jobs-in-various-departments-apply-online","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020: SAIL, IFFCO, Press Council समेत कई विभागों में नौकरी कर रही है आपका इंतजार, करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 20 Nov 2020 05:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 20 Nov 2020 05:56 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020: आज के युवाओं का रूझान सरकारी नौकरी की तरफ ज्यादा होता जा रहा है। हर कोई इस दौड़ में आगे निकलना चाहता है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकलने का इंतजार करते हैं। कभी-कभी तो आवेदन निकल जाते हैं, और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन amarujala.com प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:42 PM, 20-Nov-2020
ONGC में नौकरी का आखिरी मौका
तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड ने मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया कल यानि 21 नवंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं उम्मीदवारों को 75000 तक सैलरी भी मिलेगी, तो बिना देरी किए जल्द करें आवेदन।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
04:26 PM, 20-Nov-2020
3000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका
BTSC Recruitment 2020: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (बीटीएससी) में बंपर भर्तिया हो रही हैं। मेडिकल ऑफिसर के 3270 रिक्त पदों पर ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर केवल आज यानि 20 नवंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं, बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। इस आधिकारिक वेबसाइट http://pariksha.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आगे दिए गए लिंक के माध्यम से तुरंत आवेदन करें।
आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन
04:00 PM, 20-Nov-2020
एक इंटरव्यू के आधार पर Bank of Baroda में नौकरी
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती अभियान के माध्यम से डिजिटल सेल्स ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएंगी। इन पदों पर उम्मीदवार 30 नवंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और जीडी के आधार पर किया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:58 PM, 20-Nov-2020
रेलवे में इंजीनियर बनने का बेहतरीन अवसर
रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी RITES Limited ने इंजीनियर के 170 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए हैं। आवेदन से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट rites.com मिल जाएंगी। इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:01 PM, 20-Nov-2020
LDC के पदों पर भर्तियां, 10वीं, 12वीं पास और स्नातक करें आवेदन
केरल स्टेट को-ऑपरेटिव सर्विस एग्जामिनेशन बोर्ड ने लोअर डिवीजनल क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार LDC पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csebkerala.org पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और सभी जरूरी जानकारियों के साथ आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2020 निर्धारित की गई है। इन पदों पर 10वीं, 12वीं और स्नातक कर चुके उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:54 PM, 20-Nov-2020
एक इंटरव्यू के आधार पर SAIL में सरकारी नौकरी
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) में सरकारी नौकरी का शानदार मौका सामने आया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर, 2020 से पहले आवेदन करा लें। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए 41 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, आज ही तुरंत करें आवेदन। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:20 AM, 20-Nov-2020
ऑनलाइन इंटरव्यू से होगा चयन, युवाओं के लिए शानदार मौका
भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने टेक्नीशियन अपरेंटिस और अटेंडेंट ऑपरेटर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर, 2020 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://iffco.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
10:17 AM, 20-Nov-2020
प्रेस काउंसिल स्टेनोग्राफर भर्ती
प्रेस काउंसिल में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका है। स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 18 से 27 वर्ष के बीच की उम्र वाले उम्मीदवार 7 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
09:36 AM, 20-Nov-2020
Sarkari Naukri 2020: SAIL, NIT, Press Council समेत कई विभागों में नौकरी कर रही है आपका इंतजार, करें अप्लाई
नई पारी की शुरुआत में ही नीतीश सरकार बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में बहाली कर सकती है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) में सबसे अहम मुद्दों में से एक बेरोजगारी को दूर करने के लिए नीतीश सरकार ने कमर कस ली है। नई पारी शुरू होने के 24 घंटे के भीतर ही राज्य सरकार ने सभी शासकीय विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। सरकार ने अपने अधिकारियों को कहा है कि रिटायर कर्मियों का संविदा नियोजन छोड़कर अन्य सभी पदों का ब्योरा सर्वोच्च प्राथमिकता देकर तुरंत उपलब्ध कराएं। ऐसे में आप भी यदि इन नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।