राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मांगे हैं आवेदन, यहां 1200 से ज्यादा पदों पर हो रही हैं भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RSMSSB Recruitment 2020 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के तहत शीघ्रलिपिक (आशुलिपिक) के पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे, युवा इन पदों के लिए जल्द आवेदन करें। पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक इस खबर में आगे दी गई लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर जरूर पढ़ें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों की विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
शीघ्रलिपिक (आशुलिपिक) 1211 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 24 सितंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 24 सितंबर, 2020 अंतिम तिथि तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें।