सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026 Expected Soon, CBRT Exam Begins June 19

SGPGI Nursing Officer Admit Card: एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर का एडमिट कार्ड जारी, भर्ती परीक्षा 19 जून से

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा 19 जून से 23 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRT) मोड में आयोजित की जाएगी।
 

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026 Expected Soon, CBRT Exam Begins June 19
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ ने भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।



संस्थान की ओर से परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप 7 जून 2026 को जारी की जा चुकी है। इसके बाद अब एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

19 जून से शुरू होगी भर्ती परीक्षा

SGPGIMS द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRT) 19 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है?

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी देने के लिए जारी की जाती है। इसे एडमिट कार्ड का विकल्प नहीं माना जाएगा।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास आधिकारिक एडमिट कार्ड होना जरूरी है। बिना हॉल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SGPGI Nursing Officer Exam 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी 7 जून 2026
एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा
परीक्षा तिथि 19 जून से 23 जून 2026
परीक्षा मोड कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRT)

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • SGPGIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Recruitment सेक्शन खोलें।
  • "SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कैप्चा भरें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed