एसएससी: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 2025 के अंतिम अंक जारी, सिर्फ इन दिन तक स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का मौका
एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 के अंतिम अंक जारी कर दिए हैं। सफल और असफल, दोनों उम्मीदवार अपने अंक देख सकते हैं। लेकिन इसे डाउनलोड करने के लिए समय सीमा तय की गई है। अभ्यर्थी सिर्फ 6 नवंबर तक ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवारों के अंतिम अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। इसमें सफल और असफल, दोनों उम्मीदवारों के अंक उपलब्ध हैं।
स्कोरकार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से अंक देख सकते हैं।
जरूरी तारीखें एक नजर में
- आयोग: कर्मचारी चयन आयोग
- परीक्षा: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी
- अंक जारी होने की तारीख: 7 अक्तूबर 2026
- अंक देखना शुरू: 7 अक्तूबर 2026, शाम 6 बजे
- अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026, शाम 6 बजे
- अंक: सफल और असफल, दोनों उम्मीदवारों के लिए
- आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
6 नवंबर के बाद क्या होगा?
एसएससी ने स्कोरकार्ड देखने के लिए सीमित समय दिया है। उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 की शाम 6 बजे तक अपने अंतिम अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बाद स्कोरकार्ड का लिंक हटा दिया जाएगा। आयोग के अनुसार, इसे दोबारा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे समय सीमा खत्म होने से पहले अपने अंक देख लें और स्कोरकार्ड की प्रति सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करना क्यों जरूरी है?
अंतिम अंक आगे की प्रक्रिया में काम आ सकते हैं। साथ ही, 6 नवंबर 2026 की शाम 6 बजे के बाद स्कोरकार्ड का लिंक हट जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए। अंक देखने के बाद स्कोरकार्ड की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।
एसएससी स्टेनोग्राफर का स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?
स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट पर जाकर अपने खाते में प्रवेश करना होगा। प्रक्रिया इस तरह है:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए ‘लॉगिन या रजिस्टर’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद ‘परिणाम/अंक’ या ‘स्कोरकार्ड’ वाले हिस्से में जाएं।
- यहां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का विकल्प चुनें।
- इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने अंकों की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए इसकी डिजिटल कॉपी या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।