फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Tamil Nadu NHM Recruitment 2026: Opportunity for GNM and BSc Nursing Candidates, 4,724 Staff Nurse Posts

तमिलनाडु एनएचएम: जीएनएम और बीएससी नर्सिंग वालों के लिए मौका, 4724 पदों पर भर्ती; क्या है आयु सीमा की शर्तें?

Thu, 17 Sep 2026 05:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Sep 2026 05:16 PM IST
सार

तमिलनाडु एनएचएम ने स्टाफ नर्स के 4,724 पदों पर भर्ती निकाली है। जीएनएम और बीएससी नर्सिंग की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में आयु सीमा समेत अन्य पात्रता शर्तें भी तय की गई है।

विज्ञापन
Tamil Nadu NHM Recruitment 2026: Opportunity for GNM and BSc Nursing Candidates, 4,724 Staff Nurse Posts
तमिलनाडु एनएचएम भर्ती 2026 - फोटो : AI

विस्तार

तमिलनाडु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने स्टाफ नर्स के 4,724 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती राज्य के अलग-अलग विभागों में की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑफलाइ माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

देखें रिक्तियों कि संख्या

जिले का नाम रिक्तियों की संख्या
डीएचएस एनएचएम कोयंबटूर 144
डीएचएस एनएचएम रामनाथपुरम 112
डीएचएस एनएचएम वेल्लोर 64
डीएचएस एनएचएम अरियालुर 61
डीएचएस एनएचएम कांचीपुरम 203
डीएचएस एनएचएम रानीपेट 64
डीएचएस एनएचएम कन्याकुमारी 93
डीएचएस एनएचएम थेनी 119
डीएचएस एनएचएम थूथुकुडी 112
डीएचएस एनएचएम शिवगंगा 112
डीएचएस एनएचएम सलेम 187
डीएचएस एनएचएम पेराम्बालुर 42
डीएचएस एनएचएम मदुरै 90
डीएचएस एनएचएम इरोड 140
डीएचएस एनएचएम कल्लकुरुची 65
डीएचएस एनएचएम दिंडीगुल 113
डीएचएस एनएचएम तंजावुर 132
डीएचएस एनएचएम तेनकासी 55
डीएचएस एनएचएम विलुप्पुरम 94
डीएचएस एनएचएम नीलगिरि 108
डीएचएस एनएचएम मयिलादुथुराई 37
डीएचएस एनएचएम कुड्डालोर 160
डीएचएस एनएचएम तिरुवल्लूर 120
डीएचएस एनएचएम तिरुपथुर 54
डीएचएस एनएचएम थिरुवरूर 150
डीएचएस एनएचएम धर्मपुरी 160
डीएचएस एनएचएम कृष्णागिरी 46
डीएचएस एनएचएम चेन्नई 512
डीएचएस एनएचएम करूर 70
डीएचएस एनएचएम त्रिची 205
डीएचएस एनएचएम नागपट्टिनम 66
डीएचएस एनएचएम पुदुक्कोट्टई 158
डीएचएस एनएचएम नमक्कल 126
डीएचएस एनएचएम तिरुनेलवेली 104
डीएचएस एनएचएम तिरुवनमलाई 208
डीएचएस एनएचएम तिरुवरूर 150
डीएचएस एनएचएम विरुधुनगर -

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

TN NHM भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) या बीएससी नर्सिंग की डिग्री/प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का तमिलनाडु नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल में वैध पंजीकरण होना जरूरी है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आधिकारिक जिला-वार अधिसूचना में दी गई अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को संबंधित जिले की अधिसूचना में बताए गए दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करनी होंगी। इनमें आमतौर पर ये दस्तावेज शामिल हैं:

  • GNM/बीएससी नर्सिंग की शैक्षिक मार्कशीट
  • डिग्री/डिप्लोमा प्रमाणपत्र
  • तमिलनाडु नर्स एवं मिडवाइव्स काउंसिल का पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • SSLC/HSC मार्कशीट - जन्म तिथि के प्रमाण के लिए
  • सामुदायिक प्रमाणपत्र - यदि लागू हो
  • मूल निवास/अधिवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र - आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां संबंधित कार्यालय में जमा करनी होंगी।

  • NHM-TN की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र और जिलेवार रिक्तियों का विवरण डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
  • भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी/जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यालय में जमा या भेजें।
  • चेंगलपट्टू और तिरुप्पुर को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए आवेदन संबंधित जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यकारी सचिव, जिला स्वास्थ्य कार्यालय को संबोधित करें।
  • आवेदन पत्र 25 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed