फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS I Final Result 2026: 243 Candidates Recommended, Academy-Wise Merit Lists

यूपीएससी: सीडीएस-I 2026 का अंतिम परिणाम घोषित, लोहिताक्ष महाजन टॉपर, दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन? देखें सूची

Mon, 02 Nov 2026 08:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Nov 2026 08:38 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएसई (प्रथम) 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। तीनों सैन्य अकादमियों के लिए कुल 243 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई है। लोहिताक्ष महाजन ने तीनों अकादमियों की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। जानें टॉपर लिस्ट में और किस-किस का नाम शामिल है..

विज्ञापन
UPSC CDS I Final Result 2026: 243 Candidates Recommended, Academy-Wise Merit Lists
UPSC CDS I Final Result 2026 - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2 नवंबर 2026 को संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। लिखित परीक्षा और एसएसबी के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पिछले सभी चरणों में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

इन तीन अकादमी में प्रवेश के लिए चयनित हुए अभ्यर्थी

चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनुशंसित किया गया है:

  • भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून: 162वां डीई पाठ्यक्रम
  • भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला: कार्यकारी शाखा सामान्य सेवा/हाइड्रो पाठ्यक्रम
  • वायु सेना अकादमी (AFA), हैदराबाद: 221वां प्री-फ्लाइंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
     

तीनों अकादमियों में कितने अभ्यर्थी सफल?

आयोग के अनुसार, तीनों अकादमियों के लिए अंतिम मेरिट सूची में कुल 243 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई है। इनमें आईएमए के लिए 155, आईएनए के लिए 63 और एएफए के लिए 25 अभ्यर्थी शामिल हैं।

विज्ञापन

 

अकादमी और पाठ्यक्रम लिखित परीक्षा में सफल अंतिम अनुशंसित अभ्यर्थी
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) 2,601 155
भारतीय नौसेना अकादमी (INA) 770 63
वायु सेना अकादमी (AFA) 640 25
कुल 4,011 243

 

Trending Videos

आईएमए की शीर्ष 10 मेरिट सूची

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी के 162वें डीई पाठ्यक्रम के लिए शीर्ष-10 स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी:

 
मेरिट रैंक अनुक्रमांक अभ्यर्थी का नाम
1 0500513 लोहिताक्ष महाजन
2 1402694 लक्ष्य वर्मा
3 7900100 शुभम परमार
4 0805121 सुमित कुमार
5 2604187 नमन सिंह
6 1000789 आशुतोष कुमार
7 0805821 शिवम बिष्ट
8 5901027 आयुष राघव
9 3500571 उदित
10 6900344 हिमांशु शर्मा
 

आईएनए की शीर्ष 10 मेरिट सूची

भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कार्यकारी शाखा सामान्य सेवा/हाइड्रो पाठ्यक्रम के लिए शीर्ष-10 अभ्यर्थी:

 
मेरिट रैंक अनुक्रमांक अभ्यर्थी का नाम
1 0500513 लोहिताक्ष महाजन
2 2604187 नमन सिंह
3 5901027 आयुष राघव
4 3500571 उदित
5 6300481 आदित्य शर्मा
6 0800212 सौरव सिंह सिग्रोहा
7 6300349 आर्यन
8 2602234 अभय प्रताप
9 6600832 ध्रुव खत्री
10 0809903 अंश शर्मा
 

एएफए की शीर्ष 10 मेरिट सूची

हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी के 221वें प्री-फ्लाइंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए शीर्ष-10 अभ्यर्थी:

 
मेरिट रैंक अनुक्रमांक अभ्यर्थी का नाम
1 0500513 लोहिताक्ष महाजन
2 6300481 आदित्य शर्मा
3 7800330 अश्वनी पवार
4 6300349 आर्यन
5 3401258 सौरव शर्मा
6 8700026 यादव अभिनव सालिकराम
7 0809903 अंश शर्मा
8 1102655 शुभम नरवाल
9 0806570 आर्यन मिश्रा
10 0900270 जगत सिंह कलिता
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के अंक कब जारी होंगे?

यूपीएससी ने बताया है कि सीडीएसई (I) 2026 के अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत अंक अभी जारी नहीं किए जाएंगे। अंक आयोग की वेबसाइट पर अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) पाठ्यक्रम का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना परिणाम और संबंधित सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed