यूपीएससी: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, एक नंवबर को नहीं होगी, नोट करें नई तिथि
यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले भर्ती परीक्षा की तारीख 1 नवंबर 2026 तय की गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है। अब यह परीक्षा 2027 में आयोजित होगी। जानें परीक्षा की तारीख...
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती को लेकर नया नोटिस जारी किया है। 16 अक्तूबर 2026 को जारी नोटिस में बताया गया है कि संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRT) अब 1 नवंबर 2026 के बजाय 9 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। इस भर्ती के तहत प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पदों को भरा जाना है। दोनों पदों को मिलाकर कुल 828 रिक्तियां हैं।
अब किस तारीख को होगी परीक्षा?
यूपीएससी के ताजा नोटिस में परीक्षा की तारीख बदलने की जानकारी दी गई है। परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| विभाग | दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग |
| प्रिंसिपल के पद | 124 |
| वाइस प्रिंसिपल के पद | 704 |
| कुल पद | 828 |
| पुरानी परीक्षा तारीख | 1 नवंबर 2026 |
| नई परीक्षा तारीख | 9 जनवरी 2027 |
| परीक्षा का समय | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
| परीक्षा की अवधि | 2 घंटे |
| सत्र | FN (फोरनून यानी सुबह का सत्र) |
आयोग के नोटिस के अनुसार, परीक्षा 9 जनवरी 2027 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी अब संशोधित तारीख के अनुसार करनी चाहिए।

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के कितने पद हैं?
इस भर्ती में दोनों पदों के लिए श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
प्रिंसिपल के 124 पद
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 69 |
| EWS | 11 |
| OBC | 18 |
| SC | 16 |
| ST | 10 |
| कुल | 124 |
वाइस प्रिंसिपल के 704 पद
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 287 |
| EWS | 71 |
| OBC | 189 |
| SC | 103 |
| ST | 54 |
| कुल | 704 |
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
- इस भर्ती में चयन के लिए पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग या भर्ती परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
- इसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी।
- चयन में भर्ती परीक्षा को 75 प्रतिशत और इंटरव्यू को 25 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
- अंतिम चयन निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
दोनों पदों के वेतन में अंतर है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार, वेतन इस प्रकार है:
| पद | शुरुआती बेसिक वेतन | अनुमानित मासिक ग्रॉस वेतन |
|---|---|---|
| प्रिंसिपल | ₹78,800 | ₹1.48 लाख से ₹1.55 लाख |
| वाइस प्रिंसिपल | ₹56,100 | ₹1.08 लाख से ₹1.15 लाख |
मासिक ग्रॉस वेतन में लागू भत्ते शामिल हो सकते हैं। वास्तविक वेतन नियुक्ति और लागू नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।