{"_id":"6acef7a74a5dd65bcd0a6e9b","slug":"upsssc-sports-directorate-recruitment-2026-online-applications-begin-today-for-108-posts-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय भर्ती 2026: आज से आवेदन शुरू, 108 पदों पर मौका; ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय भर्ती 2026: आज से आवेदन शुरू, 108 पदों पर मौका; ऐसे करें अप्लाई
Wed, 14 Oct 2026 09:01 AM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:01 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की खेल निदेशालय भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 14 अक्तूबर से शुरू हो रही है। इस भर्ती के जरिए ग्राउंड्समैन, उप खेल अधिकारी, सहायक प्रशिक्षक और जीवनरक्षक समेत 108 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 25 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा 2026 के तहत कुल 108 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ग्राउंड्समैन, उप खेल अधिकारी, सहायक प्रशिक्षक और जीवनरक्षक जैसे पद शामिल हैं। खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह अवसर है। भर्ती का विज्ञापन संख्या 22-परीक्षा/2026 है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 14 अक्तूबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना भी जरूरी है। यदि आवेदन पत्र में कोई गलती हो जाती है, तो उसमें सुधार और शुल्क संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 11 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन कर दें। आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए पदवार नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2025 का वैध अंकपत्र होना जरूरी है। केवल पीईटी में शामिल होना ही पर्याप्त नहीं है; उम्मीदवार को संबंधित पद की निर्धारित शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, ग्राउंड्समैन और जीवनरक्षक के पदों के लिए अलग शर्तें हैं, जबकि उप खेल अधिकारी और सहायक प्रशिक्षक के पदों के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता या खेल प्रशिक्षण से जुड़ी योग्यता मांगी जा सकती है। इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन जरूर देखें।
विज्ञापन