फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   IOCL Apprentice Recruitment 2026: 335 Posts, No Exam or Interview, Apply by November 4

इंडियन ऑयल: 300 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आईटीआई से ग्रेजुएट तक के लिए मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

Mon, 05 Oct 2026 11:32 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने वेस्टर्न रीजन में 335 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के मेरिट से होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 है।
 

विज्ञापन
IOCL Apprentice Recruitment 2026: 335 Posts, No Exam or Interview, Apply by November 4
Indian Oil Vacancy - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस करने का मौका है। कंपनी के वेस्टर्न रीजन ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल अप्रेंटिस के 335 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन संबंधित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्तूबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट कर लें सभी जरूर तारीखें

उम्मीदवार 5 अक्तूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी एक नजर में:

विज्ञापन
 
विवरण तारीख
विज्ञापन जारी 5 अक्तूबर 2026
आवेदन शुरू 5 अक्तूबर 2026, सुबह 10 बजे
आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026, शाम 5 बजे
उम्र/योग्यता की कटऑफ 30 सितंबर 2026
ट्रेनिंग अवधि 12 महीने
आवेदन शुल्क कोई शुल्क नहीं

 

335 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

भर्ती महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में विभिन्न स्थानों के लिए है। इस भर्ती में कुल 335 अप्रेंटिस सीटें हैं। इनमें टेक्नीशियन, ट्रेड, ग्रेजुएट और डाटा एंट्री ऑपरेटर अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। राज्यवार देखें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 149 पद हैं। गुजरात और मध्य प्रदेश में 57-57, जबकि गोवा, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में 18-18 पद हैं। 

विज्ञापन

किन ट्रेड और पदों पर भर्ती?

भर्ती में कई अलग-अलग ट्रेड और डिसिप्लिन शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस- मैकेनिकल
  • इलेक्ट्रिकल
  • इंस्ट्रूमेंटेशन
  • सिविल
  • इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • फिटर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
  • मशीनिस्ट
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर-फ्रेशर
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर-स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स
विज्ञापन

किसके लिए क्या योग्यता?

  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में तीन साल का रेगुलर फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
  • ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में दो साल का रेगुलर आईटीआई कोर्स होना चाहिए। आईटीआई की मान्यता NCVT/SCVT से होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए BA, B.Com, B.Sc या BBA जैसी निर्धारित ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है। इसमें भी सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत और SC/ST/PwBD के लिए 45 प्रतिशत अंक की शर्त है।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर-फ्रेशर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। स्किल सर्टिफिकेट वाले पद के लिए 12वीं के साथ निर्धारित डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट चाहिए।
  • उम्मीदवार की उम्र 30 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।
     

सबसे खास बात- नहीं देना होगा कोई एग्जाम

इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप शुरू करने से पहले उम्मीदवार को निर्धारित मानकों के अनुसार प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी पास करना होगा।

कितने समय की होगी ट्रेनिंग?

चयनित उम्मीदवारों की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी। इस दौरान उन्हें अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा।

हालांकि, अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद IOCL में स्थायी नौकरी मिलने का कोई दावा या अधिकार नहीं होगा। यानी इसे ट्रेनिंग और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर समझना चाहिए, सीधे नौकरी की गारंटी नहीं।

आवेदन से पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

ट्रेड अप्रेंटिस और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए उम्मीदवारों को पहले NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

इसके बाद संबंधित पोर्टल पर IOCL की उपलब्ध अप्रेंटिसशिप को खोजकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन से पहले उम्मीदवार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उसका प्रोफाइल पूरी तरह अपडेट है और उसमें शैक्षणिक योग्यता, अंक, व्यक्तिगत जानकारी और श्रेणी से जुड़ी जानकारी सही दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed