{"_id":"6abe25f3f32773d0640d6100","slug":"sail-bsp-apprentice-recruitment-2026-710-posts-eligibility-stipend-and-application-process-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेल भिलाई स्टील प्लांट: आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक युवाओं के लिए 710 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
सेल भिलाई स्टील प्लांट: आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक युवाओं के लिए 710 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Thu, 01 Oct 2026 02:50 PM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:50 PM IST
सार
सेल भिलाई स्टील प्लांट में 710 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अभ्यर्थी 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जानें पात्रता, स्टाइपेंड और आवेदन प्रक्रिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी सेल के भिलाई स्टील प्लांट ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 710 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती में आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 516 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 124 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 70 पद शामिल हैं। आईटीआई श्रेणी में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और अन्य ट्रेड शामिल हैं। वहीं डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, मेटलर्जी, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए जैसे विषयों में अवसर हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
सेल बीएसपी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को पहले संबंधित राष्ट्रीय अप्रेंटिस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और इसके बाद सेल-बीएसपी की भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करना जरूरी है।
विज्ञापन